उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के जौनपुर (Jaunpur) जिले में पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव( Journalist Ashutosh Srivastava) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के सबरहद निवासी आशुतोष सोमवार सुबह घर से निकले। घर से 500 मीटर की दूरी पर बाइक सवार 2 बदमाशों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। सीने और पेट में 4 गोलियां लगी। आसपास के लोग आशुतोष को आनन-फानन में अस्पताल लेकर भागे। यहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार वालों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि इस बारे में अगर आशुतोष की शिकायत सुन ली गई होती तो आज शायद वह जिंदा होते।
परिजनों के मुताबिक, पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव ( Journalist Ashutosh Srivastava) ने कुछ दिन पहले ही सीओ शाहगंज और थाना प्रभारी शाहगंज को पत्र लिखकर जान का खतरा बताया था। सुरक्षा के लिए गुहार भी लगाई थी, लेकिन पुलिस ने कोई ध्यान नहीं दिया। न ही आशुतोष के प्रार्थना-पत्र पर कोई विचार किया गया। हत्या के बाद लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया।
आशुतोष के छोटे भाई की पत्नी डॉली श्रीवास्तव ने बताया कि 10 दिन पहले शाहगंज कोतवाली में आशुतोष को बुलाया गया था। पुलिस ने कहा था कि आप घर से न निकलिए। घर में रहिए। आपकी जान को खतरा है। दो शूटर आपको मारना चाहते हैं। इस पर आशुतोष ने कहा कि मैं कब तक अपने घर में रहूंगा। आप मुझे सुरक्षा दे दीजिए। लेकिन, पुलिस ने सुरक्षा नहीं दी।
छोटे भाई की पत्नी डॉली श्रीवास्तव ने बताया कि आज सुबह 9 बजे आशुतोष ने नाश्ता किया। फिर बुलट से बाहर निकले थे। जाते समय कहा था कि थोड़ी देर में आकर खाना खाता हूं। लेकिन, कुछ देर बाद ही उन्हें गोली मार दिए जाने की सूचना मिली।
पत्रकार आशुतोष श्रीवास्तव ( Journalist Ashutosh Srivastava) की हत्या के पीछे भूमाफियाओं पर भी शक गहरा रहा है। जौनपुर (Jaunpur) पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, परिजनों ने बताया कि वो भूमाफिया के खिलाफ खबरें लिखते थे। संभावना जताई जा रही है कि इसी रंजिश को लेकर पत्रकार की हत्या की गई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?