प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने आज महाराष्ट्र के डिंडोरी (Dindori) में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, ”मोदी वंचितों के अधिकारों का चौकीदार है, वह उन्हें छिनने नहीं देगा। भारत ने जिस तरह से कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ी, उसकी पूरी दुनिया प्रशंसा कर रही है।” आगे उन्होंने कहा,आज मोदी गरीब को पक्के घर दे रहा है, बिजली कनेक्शन, हर घर जल, उज्ज्वला का गैस कनेक्शन दे रहा है। हमने कभी किसी का धर्म नहीं देखा। सबके लिए योजनाएं बनाईं, सबको योजनाओं का लाभ दिया।
प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi )ने कहा, कांग्रेस की सोच है कि देश की सरकारें जितना बजट बनाती हैं, उसका 15 प्रतिशत सिर्फ अल्पसंख्यक पर खर्च हो, यानी धर्म के आधार पर बजट का भी बंटवारा। धर्म के आधार पर इन्होंने देश को बांटा और आज भी वो धर्म के आधार पर भांति-भांति के बंटवारे करने में लगे हुए हैं।
प्रधानमंत्री (PM Modi )ने कहा, यह नकली शिवसेना (उद्धव ठाकरे), नकली राष्ट्रवादी पार्टी (शरद पवार) का कांग्रेस में विलय होना पक्का है। जब इस नकली शिवसेना का कांग्रेस में विलय हो जाएगा तब मुझे सबसे ज्यादा याद बाला साहेब ठाकरे की आएगी। बाला साहेब का मानना था कि जिस दिन शिवसेना कांग्रेस की राह पर चलने लगेगी, उस दिन उनकी शिवसेना का अंत हो जाएगा। आज यह जो विनाश हो रहा है, यह बाला साहेब को सबसे ज्यादा दुखी करता होगा।
बालासाहेब ठाकरे का सपना था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हो। यह सपना पूरा हुआ, लेकिन इससे सबसे ज्यादा चिढ़ नकली शिवसेना को हो रही है। कांग्रेस ने प्राण-प्रतिष्ठा का निमंत्रण ठुकरा दिया। नकली शिवसेना ने भी वही रास्ता चुना।
कांग्रेस के लोग मंदिर को लेकर बकवास कर रहे हैं। नकली शिवसेना पूरी तरह से चुप है। उनकी साझेदारी पाप की साझेदारी है और उनका पाप पूरी दुनिया के सामने उजागर हो गया है। चार चरणों के चुनाव में जनता ने उन्हें हर तरफ से हरा दिया है।
नकली शिवसेना ने बाला साहेब के हर सपने को चूर-चूर कर दिया है: PM @narendramodi pic.twitter.com/kKZCAmH2WR
— narendramodi_in (@narendramodi_in) May 15, 2024
140 करोड़ देशवासियों का स्नेह और आशीर्वाद ही मेरी असली ताकत है। महाराष्ट्र के डिंडोरी में विशाल जनसभा को संबोधित कर रहा हूं। https://t.co/eV6u31szzb
— Narendra Modi (@narendramodi) May 15, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?