आयकर विभाग ( income tax department )की इंवेस्टिगेशन विंग ने शहर के तीन जूता कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी की, जिनमें एक कारोबारी पर छापा भी शामिल है। एमजी रोड के आयकर विभागऔर हींग की मंडी के हरमिलाप ट्रेडर्स पर आयकर विभाग ने एकसाथ कार्रवाई की है। कार्रवाई में भारी मात्रा में नकदी मिली है। गिनती के लिए बैंकों से नोट गिनने की मशीनें मंगवाई गई हैं।
शनिवार दोपहर में आयकर विभाग ( income tax department )की इंवेस्टिगेशन विंग ने आगरा, लखनऊ, कानपुर के कर्मचारियों के साथ तीन जूता कारोबारियों के छह ठिकानों पर कार्रवाई की। इनमें बीके शूज के एमजी रोड स्थित प्रतिष्ठान और सूर्य नगर स्थित घर पर सर्च की कार्रवाई की गई है। जूते की ट्रेडिंग कर रही मंशु फुटवियर और बीके शूज के मालिक रिश्तेदार हैं और बीते कुछ सालों में ही बाजार में बड़ा नाम बन गए हैं। हरमिलाप ट्रेडर्स का शू मैटेरियल का काम है।
इंवेस्टिगेशन विंग की 12 से ज्यादा टीमें इस कार्रवाई में लगी हुई हैं। कारोबारियों के पास से भारी मात्रा में जमीन में निवेश, सोने की खरीद की जानकारी भी मिली है। इनर रिंग रोड के पास कारोबारियों ने बड़ा निवेश किया है।
आयकर ( income tax department )अधिकारियों ने तीनों जूता कारोबारियों के प्रतिष्ठानों पर लैपटॉप, कंप्यूटर और मोबाइल फोन जब्त कर लिए और उनसे डेटा लिया गया। रसीदें और बिल के साथ स्टॉक रजिस्टर की जांच में कई हैरान कर देने वाली जानकारियां मिली हैं। एक प्रतिष्ठान के संचालक ने अपने आईफोन का लॉक नहीं खोला। उसमें लेनदेन के कई राज छिपे हुए हैं। इस बीच सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट में दावा किया गया कि लगभग 30 करोड़ रुपये की नकदी जूता कारोबारियों से मिली है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं की गई है। कार्रवाई में इंवेस्टिगेशन विंग के आगरा, लखनऊ और कानपुर के 30 से ज्यादा अधिकारी शामिल हैं।टीमें फाइलें और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस भी चेक कर रही हैं। अभी तक 30 करोड़ रुपए कैश बरामद किए जा चुके हैं। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?