छत्तीसगढ़(Chhattisgarh) के कवर्धा (Kawardha) में सोमवार (20 मई) को तेज रफ्तार पिकअप पलटकर 20 फीट गहरे गड्ढे में गिर गया। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, 4 से ज्यादा लोग घायल हैं। इनमें 4 को हायर सेंटर रेफर किया गया है। सभी आदिवासी समाज से हैं। हादसा कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास हुआ है।
कवर्धा (Kawardha) पुलिस ने बताया कि मरने वालों में 16 महिलाएं शामिल हैं। इनमें मां-बेटी सहित 3 बच्चियां भी हैं। घायलों को एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है। हादसे के दौरान पिकअप में 25 लोग सवार थे। सभी लोग तेंदूपत्ता तोड़कर गांव लौट रहे थे। हादसा इतना जबरदस्त था कि 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
पुलिस के दावों से उलट ग्रामीणों का कहना है कि हादसे के समय पिकअप में 30 से 35 लोग सवार थे। ब्रेक फेल होने से हादसे की आशंका है।बताया जा रहा वाहन में सवार सभी लोग सेमहारा गांव से पिकअप में सवार होकर निकले थे। इसके बाद दोपहर करीब 2 बजे गांव लौट रहे थे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कवर्धा (Kawardha)दुखद हादसे पर शोक जताया है। उन्होंने कहा कि कबीरधाम के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 18 ग्रामीणों के निधन और 4 लोगों के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हुआ। उन्होंने घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की।
प्रदेश के डिप्टी सीएम और कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने एक्स हैंडल पर हादसे को लेकर दुख जताया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के के प्रति संवेदना व्यक्त की है और राज्य सरकार की ओर से हर संभव मदद का आश्वासन दिया है।
कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र के बाहपानी गांव के पास पिकअप पलटने से 18 ग्रामीणों के निधन एवं 4 के घायल होने का दुःखद समाचार प्राप्त हो रहा है।
घायलों के बेहतर इलाज के आवश्यक निर्देश ज़िला प्रशासन को दिए गए है।
ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और उनके परिवार के प्रति…
— Vishnu Deo Sai (Modi Ka Parivar) (@vishnudsai) May 20, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?