उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के कासगंज ( Kasganj ) में क्षेत्र की गोरहा नहर से निकलने वाले बाचमई रजबहा पर मंगलवार की देर शाम स्नान करते समय एक महिला व चार किशोरियां रजबहे में डूब गईं। स्थानीय लोगों की मदद से इनमें से दो किशोरियों को बचा लिया गया। जबकि एक महिला व दो किशोरियों की मौत हो गई।
बताया गया कि कासगंज ( Kasganj ) कोतवाली अंतर्गत रेखपुर गांव में हर वर्ष गांव के लोग सामूहिक रूप से रामचरित मानस पाठ के आयोजन के साथ अन्य धार्मिक अनुष्ठान करते हैं। इस अनुष्ठान में महिला व किशोरियां भी हिस्सा लेने पहुंची थीं। मंगलवार को गर्मी के कारण महिला व किशोरियां रजबहे में स्नान करने पहुंच गईं।
स्नान करते समय संध्या (22) पत्नी संदीप निवासी भीमडक़लां टीकतपुरा आगरा, साक्षी (14) पुत्री सुमन एवं शम्मी (14) पुत्री दुष्यंत, अंजली (15) पुत्री राजकुमार और सोनाली (16) पुत्री सुमन निवासीगण रेखपुर रजबहे में डूब गईं।
जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय महिला संध्या का पति संदीप वहीं बैठा हुआ था। उसने पत्नी व किशोरियों की डूबते समय चीख पुकार सुनी तो उसने सभी को बचाने की कोशिश की। इस दौरान दो किशोरी अंजली व सोनाली को बचा लिया गया। जबकि संध्या, साक्षी व शम्मी डूब गईं। बाद में गोताखोरों की मदद से सभी को बाहर निकाला। घटना की सूचना पर कासगंज ( Kasganj ) पुलिस व प्रशासनिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। एसपी अपर्णा रजत कौशिक, एएसपी राजेश भारती, सीओ सिटी अजीत चौहान मौके पर पहुंच गए।
ग्रामीणों ने बताया कि गांव में आज सब लोगो ने मिलकर रामायण करा रहे थे और कल भंडारा भी होना है। गांव में खुशी का माहौल था, अचानक तीन लोगो की मौत से गांव में मातम का माहौल छा गया है। ग्रामीणों का जिला अस्पताल पर हुजूम लगा हुआ है। घटना के बाद भाजपा विधायक हरिओम वर्मा और जिलाध्यक्ष केपी सोलंकी भी मौके पर पहुंचे और परिवार के लोगों को सांत्वना दी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?