पंच केदार में प्रमुख केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham ) में इस वर्ष श्रद्धा, भक्ति का उल्लास अपने चरम पर है। कपाट खुलने के दिन से धाम में भक्तों का सैलाब उमड़ रहा है। केदारनाथ यात्रा में हर दिन रिकॉर्ड बन रहा है।
केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham ) परिसर में सोशल मीडिया पर रील्स बनाने और नशा कर हुड़दंग मचाने वालों पर पुलिस ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। अब तक धाम के प्रतिबंधित क्षेत्र में रील्स बनाने वाले 84 व्यक्तियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई, जबकि हुड़दंग मचाने वाले 59 लोगों पर कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने बताया, केदारनाथ धाम के 50 मीटर की परिधि में रील और वीडियो बनाने पर रोक है। शुक्रवार को धाम के प्रतिबंधित क्षेत्र में रील बना रहे चार लोगों को पकड़कर चालान किया गया। इससे पहले पुलिस 80 लोगों को प्रतिबंधित क्षेत्र में रील्स और वीडियो बनाते हुए पकड़ कर चालान कर चुकी है।
वहीं, नशे का सेवन कर धाम में उत्पात मचाने वालों के खिलाफ भी रुद्रप्रयाग पुलिस ऑपरेशन मर्यादा चला रही है। शुक्रवार को नशा कर हुड़दंग करने वाले 59 लोगों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है।
भगवान आशुतोष के द्वादश ज्योतिर्लिंगों में एक केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham ) में कपाटोद्घाटन के बाद सिर्फ 14 दिनों में ही दर्शनार्थियों की संख्या 4 लाख के पार हो गई है। बृहस्पतिवार को धाम में कुल 32652 शिव भक्तों ने गर्भगृह से बाबा केदार के दर्शन किए। वहीं, कपाट खुलने के बाद से अभी तक दर्शनार्थियों की कुल संख्या 424224 पहुंच गई है।
श्रीबदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सीईओ योगेंद्र सिंह ने बताया कि केदारनाथ में उमड़ रही भक्तों की भीड़ को देखते हुए मंदिर को 23 घंटे तक खुला रखा जा रहा है। सुबह 4 बजे कपाट खोले जा रहे हैं। पूजा-अर्चना व अन्य धार्मिक परंपराओं के निर्वहन के बाद सुबह 5 बजे से धर्म दर्शन शुरू हो रहे हैं। अपराह्न 3 बजे बाबा केदार को बाल भोग लगाया जा रहा है, जिस कारण आधा घंटे मंदिर को बंद किया जा रहा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?