नोएडा ( Noida ) में भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (भेल) की डिप्टी मैनेजर की हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपी आईआरएस अधिकारी सौरभ मीणा (Saurabh Meena )को गिरफ्तार कर लिया। सेक्टर-100 स्थित लोटस बुलेवर्ड सोसाइटी में शनिवार को आरोपी के फ्लैट में डिप्टी मैनेजर (एचआर) शिल्पा गौतम (37) का शव फंदे से लटकता हुआ मिला था।
पिता ने सौरभ मीणा(Saurabh Meena )पर हत्या के बाद शव को फंदे से लटकाने का आरोप लगाते हुए सेक्टर-39 थाने में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, पिता ओपी गौतम का आरोप है कि सौरभ मीणा(Saurabh Meena ) व शिल्पा तीन साल से रिश्ते में थे। सौरभ ने शादी का झांसा देकर शिल्पा को भरोसे में लिया हुआ था। शिल्पा से अक्सर मारपीट और अभद्र व्यवहार भी किया जाता था। शिल्पा की सहेली के जरिये उन्हें पता चला कि शिल्पा फ्लैट में मृत पड़ी है।
इसके बाद पुलिस को दी शिकायत में पिता ने सौरभ पर हत्या का आरोप लगाया। आरोप के आधार पर सौरभ के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू की गई और रविवार को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। पुलिस शव का पोस्टमार्टम करा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?