जम्मू-कश्मीर ( Jammu and Kashmir) के अखनूर(Akhnoor) में गुरुवार को बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया। यहां तीर्थयात्रियों से भरी बस खाई में गिर गई। इस हादसे में 22 लोगों की मौत हो गई और 69 लोग घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-पुंछ हाईवे पर अखनूर इलाके के चौकी चौरा में चुंगी मोड़ के पास ड्राइवर ने बस से नियंत्रण खो दिया। इस दौरान बस खाई में गिर गई। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने बताया कि बस के गहरी खाई में गिर जाने से 22 लोगों की मौत हो गई और 69 लोग घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, उत्तरप्रदेश के हाथरस ( Hathras ) की यह बस हरियाणा के कुरुक्षेत्र से शिवखोड़ी धाम जा रही था। शिवखोड़ी धाम, जम्मू संभाग के रियासी जिले के पौनी में स्थित है, जो कि कटड़ा सिथ्त माता वैष्णो देवी मंदिर से मात्र 80 किलोमीटर की दूरी पर है। यह भगवान भोलेनाथ को समर्पित है।
जानकारी के अनुसार, बस का नंबर है- यूपी 86ईसी 4078 बताया गया है। यह बस अखनूर(Akhnoor) के चूंगी मोड़ में गहरी खाई में जा गिरी। इस तीखे मोड़ पर सामने से आ रही एक बस के आने से हादसे वाली बस के चालक का संतुलन बिगड़ा गया और यह दुर्घटना हो गई। बस के गिरते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी सूचित किया गया। तुरंत में राहत और बचाव अभियान चलाया गया।
बस में लगभग 91 यात्री सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीएम अखनूर लेख राज, एसडीपीओ अखनूर(Akhnoor) मोहन शर्मा, थानाप्रभारी अखनूर तारिक अहमद मोके पर बचाव कार्य मे जुटे। इसके बाद एसएसपी जम्मू व अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।
जम्मू-कश्मीर के परिवहन आयुक्त राजिंदर सिंह तारा ने बताया कि बस शिव खोरी की ओर जा रही थी। यहां कट बहुत सामान्य है और कोई कठिनाई नहीं होनी चाहिए थी, लेकिन शायद ड्राइवर को झपकी आ गई होगी, वह कट को पार नहीं कर पाया। बस मोड़ लेने के बजाय सीधे चली गई और फिर नीचे गिर गई।
हादसे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि जम्मू के पास अखनूर(Akhnoor) में बस दुर्घटना में लोगों की मौत की खबर सुनकर मैं दुख को शब्दों में बयां नहीं कर सकती। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं।
For help, assistance and queries regarding the Bus accident occurred near Akhnoor today, following numbers can be contacted:
•DM Office 9622699666, 9419160547
•SP Office 9419172197, 9419194102, 9596869639
•Medical 9419190500, 9419190493@Uppolice @dm_hathras @Dm_Aligarh
— District Magistrate, Jammu (@dmjammuofficial) May 30, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?