उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में शासन ने दुग्ध आयुक्त शशि भूषण लाल सुशील( Shashi Bhushan Lal Susheel )को देवीपाटन मंडल का कमिश्नर बनाया है। देवीपाटन मंडल के आयुक्त पद से योगेश्वर राम मिश्र के सेवानिवृत्त होने पर उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं, प्रमुख सचिव राजस्व पी. गुरु प्रसाद को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग और प्रमुख सचिव विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी नरेंद्र भूषण को ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त चार्ज दिया गया है।
यहां बता दें कि 31 मई को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की अपर मुख्य सचिव अनीता सिंह और ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव महेश गुप्ता सेवानिवृत्त हो गए।
बता दें कि देवीपाटन मंडल के कमिश्नर बनाये गये 2001 बैच के आईएएस अधिकारी शशि भूषण लाल सुशील( Shashi Bhushan Lal Susheel ) नोएडा अथॉरिटी के पूर्व चीफ इंजीनियर यादव सिंह के दामाद हैऔर काफ़ी चर्चित रह कर मीडिया की सुर्खियां में रहे है।
अक्टूबर 2012 में दिल्ली से लखनऊ आते समय लखनऊ मेल में शशि भूषण लाल सुशील ( Shashi Bhushan Lal Susheel )ने एक लड़की के साथ छेड़खानी के आरोप में निलंबित कर जेल भेज दिया गया था । इस घटना ने पूरी आईएएस बिरादरी की खूब बदनामी कराई थी। उस समय शशि विशेष सचिव प्राविधिक शिक्षा हुआ करते थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?