उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) रविवार को एम्स ऋषिकेश पहुंचे। एम्स में उन्होंने छठवीं मंजिल के जिरियाट्रिक वार्ड (वृद्धावस्था वार्ड) में भर्ती अपनी माता सावित्री देवी से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना।वह करीब 30 मिनट मां के साथ रहे। उनका हाल-चाल पूछा। एम्स के डायरेक्टर से मुलाकात कर मां की तबीयत के बारे में जानकारी ली।
मुख्यमंत्री की मां सावित्री देवी (85) आंखों में परेशानी के चलते 7 जून से एम्स में भर्ती हैं। उनका जिरियाट्रिक वार्ड में इलाज चल रहा है। शनिवार को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी सावित्री देवी से मिलकर उनका हाल-चाल लिया था।
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) की मां को जीरियाट्रिक वार्ड में भर्ती कराया गया है। इसी महीने वह दूसरी बार भर्ती हुई हैं। एम्स प्रशासन के अनुसार सावित्री देवी वृद्धावस्था की दिक्कतों के चलते भर्ती हुई हैं। पिछली बार आंखों में संक्रमण की दिक्कत हुई थी।योगी आदित्यनाथ ने मास्क लगाकर मां के सामने बैठे थे, फिर मां के कुछ कहने पर उन्होंने चेहरे से मास्क हटा दिया।
मां से मुलाकात के बाद योगी ने रुद्रप्रयाग सड़क हादसे में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और मौजूदा स्वास्थ्य मंत्री धनसिंह रावत भी मौजूद रहे।
2 साल पहले यानी 2022 में मुख्यमंत्री योगी ने मां से मुलाकात की थी। उस वक्त सीएम मां से मिलने उत्तराखंड स्थित अपने गांव पंचूर गए थे। इस दौरान उन्होंने मां के पैर छूकर आशीर्वाद भी लिया था।
मां ने भी योगी के सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया था। यह मां-बेटे के लिए काफी भावुक पल था। सीएम ने उस समय संन्यास के करीब 28 साल बाद अपने घर में रात बिताई थी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ( Yogi Adityanath ) मूल रूप से पौड़ी जिले के यमकेश्वर ब्लॉक के पंचूर गांव के रहने वाले हैं। उनका परिवार गांव में ही रहता है। सावित्री देवी हाउसवाइफ हैं।मुख्यमंत्री योगी समेत उनके कुल चार बेटे और तीन बेटियां हैं। उनके नाम मानेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, शैलेंद्र मोहन, पुष्पा देवी, कौशल्या और शशि देवी हैं। उनके पिता आनंद बिष्ट का 89 साल की उम्र में साल 2020 में निधन हो गया था। तब सीएम कोविड प्रोटोकॉल के चलते पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुए थे। उस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने कहा था कि यूपी में कोरोना संकट और लॉकडाउन के कारण पिता के अंतिम दर्शन नहीं कर पाऊंगा।
#WATCH | Uttar Pradesh CM Yogi Adityanath today enquired about the well-being of his mother, admitted for treatment at AIIMS Rishikesh and received information related to her health from the doctors. pic.twitter.com/rwjSw5zyAJ
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) June 16, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?