उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बलिया ( Ballia) जिले में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर अभद्र टिप्पणी करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। युवक का एक वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने बताया कि वीडियो 4 माह पहले का है। जांच कर युवक पर कार्रवाई की जा रही है।इस युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में युवक इतनी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल कर रहा है, जिसे दिखाया नहीं जा सकता।
आरोपी की पहचान बलिया ( Ballia) शहर के राजेंद्र नगर निवासी अकबर अली की रूप में हुई है। वीडियो मे युवक बोल रहा है मुझे किसी का डार नहीं है। मेरे पास मेरे जैसे 50 लड़के होते तो योगी को मरवा देता। उसके बाद पीएम मोदी के बारे में भी अभद्र टिप्पड़ी की।
युवक ने आगे भोजपुरी में कहा कि ‘योगी जी से कह दिहा हमरा डर नइखे लागल बा, वीडियो बना के वायरल कर दीहा’। अतीक अहमद की मौत पर बोला अपराधी वो नहीं योगी हैं।
बलिया ( Ballia)पुलिस ने बताया कि एक वीडियो सामने आया है। जिसमें प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री के खिलाफ आपत्ति जनक टिप्पणी की गई है। जांच में वीडियो तीन से चार माह पुराना पाया गया है। आरोपी राजेंद्र नगर का रहने वाला अकबर अली है। हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
वहीं वीडियो सामने आने पर पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि बलिया में एक जिहादी मानसिकता के युवक द्वारा हम लोगों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जो सिद्ध संत हैं के खिलाफ अत्यंत निंदनीय शब्दों का प्रयोग किया गया है।
जो सर्वथा अस्वीकार्य है, जिसको किसी भी तरह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। हमने उत्तर प्रदेश डीजीपी, जिलाधिकारी बलिया, पुलिस अधीक्षक बलिया को संज्ञान दिलाया और इस युवक के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले रही है और कार्रवाई में जुट गई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?