तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) के कल्लाकुरिची( Kallakurichi ) में जहरीली शराब ( Spurious liquor )पीकर मरने वालों की संख्या बढ़कर 29 हो गई है, जबकि 60 से ज्यादा लोगों का अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक इन लोगों ने पैकेट में मिलने वाली शराब पी थी।कल्लाकुरिची के एसपी समयसिंह मीना को निलंबित कर दिया गया है।मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस मामले में सीबी-सीआईडी जांच के आदेश दिए हैं।
कल्लाकुरिची ( Kallakurichi ) जिले के करुणापुरम में 18 जून को हुई घटना के पीड़ितों में ज्यादातर दिहाड़ी मजदूर हैं। शराब पीने के बाद रात होते-होते इन लोगों को दस्त, उल्टी, पेट दर्द और आंखों में जलन होने लगी।
पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति के कन्नुकुट्टी (49) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लगभग 200 लीटर जहरीली शराब बरामद हुई है, जिसमें मेथनॉल मिला हुआ है।
20 से ज्यादा लोगों को कल्लाकुरिची ( Kallakurichi ) मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 18 लोगों को पुडुचेरी JIPMER और 6 लोगों को सलेम रेफर किया गया था। इनके इलाज के लिए विल्लुपुरम, तिरुवन्नामलाई और सलेम से दवाइयां मंगाई गई हैं। डॉक्टरों की विशेष टीमों को कल्लाकुरिची अस्पताल बुलाया गया है। स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं।
कल्लाकुरिची ( Kallakurichi ) में 12 एंबुलेंस तैनात हैं। पुलिस के मुताबिक मरने वालों का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने पर मौत की असली वजह सामने आएगी।घटना के बाद राज्य सरकार ने कल्लाकुरिची के कलेक्टर-एसपी को हटा दिया है। जिला कलेक्टर श्रवणकुमार जाटवथ का तबादला कर दिया गया है। एमएस प्रशांत को कल्लाकुरिची जिले का नया कलेक्टर नियुक्त किया है। इनकी जगह एमएस प्रशांत को कलेक्टर और रजत चतुर्वेदी को पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया है।
तमिलनाडु के राज्यपाल आरएन रवि ने घटना पर दुख जताया और जहरीली शराब के मामले में निरंतर चूक पर गंभीर चिंता जताई। उन्होंने एक्स पर लिखा, “कल्लाकुरिची में जहरीली शराब के सेवन से लोगों की मौत की खबर से मैं बहुत स्तब्ध हूं। कई और पीड़ित गंभीर हालत में हैं और जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदना है। मैं अस्पतालों में भर्ती लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।”
वहीं, मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने एक्स पर लिखा कल्लाकुरिची ( Kallakurichi ) में जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत की खबर सुनकर मैं दुखी हूं। इस मामले में अपराध में शामिल लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसे रोकने में विफल रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत