उत्तर प्रदेश के आगरा में शनिवार को सीबीआई ( CBI ) ने रिश्वत लेते वरिष्ठ पोस्ट मास्टर और जनसंपर्क निरीक्षक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सीबीआई को शिकायत मिली थी, कि वरिष्ठ पोस्ट मास्टर देवेंद्र कुमार और जनसंपर्क निरीक्षक राजीव दुबे 50 हजार की रिश्वत मांग रहे है।
इस पर सीबीआई ने इन्हें पकड़ने के लिए जाल बिछाया। प्रतापपुरा स्थित प्रधान डाकघर में दोनों आरोपी फंस गए। यह 20 हजार रुपये की रिश्वत की पहली किश्त ले रहे थे। सीबीआई ने दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। सीबीआई ने दोनों के खिलाफ गाजियाबाद में मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतापपुरा स्थित हेड पोस्ट आफिस में तैनात एक कर्मचारी ने सीबीआई ( CBI )से शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि 25 अप्रैल 2024 को उसका स्थानांतरण प्रधान डाकघर से आगरा फोर्ट प्रधान कार्यालय में कर दिया गया। उसके खिलाफ एक विभागीय जांच भी लंबित थी। कर्मचारी ने आरोप लगाया कि सीनियर पोस्ट मास्टर देवेंद्र कुमार ने अवैध रूप से रुपये की मांग की।
शिकायतकर्ता के खिलाफ लंबित विभागीय जांच में अनुकूल रिपोर्ट और निर्णय देने और नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने से राहत देने के एवज में रिश्वत की मांग पब्लिक रिलेशन इंस्पेक्टर के माध्यम से की थी। शिकायतकर्ता से पहले एक लाख रुपये मांगे गए। बाद में कम करके 50 हजार मांगे।
सीबीआई ( CBI )ने शिकायत मिलने पर जाल बिछाया और शुक्रवार को रिश्वत की रकम लेकर शिकायतकर्ता पब्लिक रिलेशन इंस्पेक्टर के पास पहुंचा और 20 हजार रुपये दे दिए। सीबीआई की टीम ने पहले पब्लिक रिलेशन इंस्पेक्टर को दबोचा। इसके बाद सीनियर पोस्ट मास्टर को गिरफ्तार कर लिया।सीबीआई ने आगरा और मथुरा में दोनों आरोपितों के आवासों की तलाशी ली। इसमें कुछ आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद हुए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?