उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में योगी सरकार ने शनिवार को प्रदेश सरकार ने 16 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों का तबादला ( Transfer ) कर दिया है। साथ ही तीन आईएएस अधिकारियों ( IAS officers )का भी तबादला हुआ है। लखनऊ और प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर हटाए गए हैं। लखनऊ पुलिस कमिश्नर एसबी शिराडकर को लखनऊ जोन का एडीजी बनाया है। लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर अमरेंद्र सेंगर होंगे।
अमरेंद्र सेंगर एडीजी लखनऊ जोन हैं। वह रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के ओएसडी भी रह चुके हैं। चर्चा है कि लखनऊ कमिश्नर के रवैये की भाजपा नेताओं ने शिकायत की थी।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक रमित शर्मा को बरेली जोन का एडीजी नियुक्त किया गया है। रमित शर्मा पहले बरेली में आईजी रह चुके हैं। यहां से प्रयागराज कमिश्नरी के गठन के बाद रमित शर्मा को वहां का पहला पुलिस कमिश्नर बनाया गया था। तभी से वह जमे थे। प्रयागराज के नए कमिश्नर तरुण गाबा होंगे। वह अभी आईजी लखनऊ जोन के पद पर हैं।वहीं, प्रेम चंद्र मीना को एडीजी बरेली जोन से हटाकर एडीजी व सीएमडी पुलिस आवास निगम बनाया गया है।
जबकि हाल में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे विनोद कुमार सिंह को एडीजी साइबर क्राइम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, एडीजी रेलवे के पद से जयनारायण सिंह को हटाकर पीटीसी सीतापुर भेजा गया है। उनके स्थान पर एडीजी व सीएमडी पुलिस आवास निगम रहे प्रकाश डी को एडीजी रेलवे बनाया गया है।
एडीजी विशेष सुरक्षा बल एलवी एंटनी देव कुमार को एडीजी सीबीसीआईडी की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि एडीजी सुरक्षा रघुबीर लाल को एडीजी विशेष सुरक्षा बल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एडीजी सीबीसीआईडी रहे के सत्यानारायण को एडीजी यातायात एवं सड़क सुरक्षा बनाया गया है और इस पद पर तैनात बीडी पॉल्सन प्रशिक्षण निदेशालय में एडीजी बनाया गया है ।
रामपुर के एसपी राजेश द्विवेदी को हटाया है। उनकी जगह नोएडा में डीसीपी रहे विद्यासागर मिश्रा को नया एसपी नियुक्त किया है। राजेश द्विवेदी को एसपी कुंभ प्रयागराज की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि बरेली में एसपी क्षेत्रीय अभिसूचना के पद पर तैनात यमुना प्रसाद को गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में उपायुक्त बनाया गया है।लोकसभा चुनाव की आचार संहिता 15 मार्च को लग गई थी, तब से पहली बार आईपीएस अधिकारियों का तबादला ( Transfer )हुआ है।
प्रदेश सरकार ने शनिवार को तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला ( Transfer ) कर दिया। अपर महानिदेशक कारागार चित्रलेखा सिंह को विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा बनाया गया है। विशेष सचिव वित्त समीर को अपर महानिदेशक कारागार बनाया गया है। विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा अमरनाथ उपाध्याय को राजस्व परिषद में सदस्य न्यायिक की जिम्मेदारी दी गई है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?