उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के चित्रकूट ( Chitrakoot ) जिले में यूपी पुलिस (UP police ) का अमानवीय चेहरा सामने आया है छेड़खानी से क्षुब्ध छात्रा ने शोहदों से तंग आकर मौत को गले लगा लिया। मामला मऊ थाना क्षेत्र का है। स्कूल जाते वक्त कई महीनों से शोहदे छेड़खानी कर रहे थे। शिकायत के बाद भी शोहदों के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। कार्रवाई न होने पर किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बेटी के माता-पिता जब इसकी जानकारी पुलिस को देने पहुंचे, तो उन्हें पीटकर लॉकअप में डाल दिया गया।
चित्रकूट ( Chitrakoot ) पुलिस की यह करतूत मऊ थाना क्षेत्र के गांव में सामने आई। पीड़ित दंपती ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी शंकरगढ़ के एक विद्यालय में हाईस्कूल की छात्रा थी। वह सहेलियों के साथ साइकिल से विद्यालय जाती थी।
रास्ते में गांव के ही दो भाई मुन्नीलाल निषाद (22) और रंगीलाल निषाद (20) आए दिन उससे छेड़छाड़ करते थे। दंपती ने बताया कि शनिवार को खेत से लौटते समय रास्ते में दोनों भाइयों ने फिर छेड़छाड़ की। घर आकर बेटी ने इसकी जानकारी दी। रविवार की शाम को परिजन खेत पर थे।
तभी बेटी ने कमरे में रस्सी से फंदा लगा लिया। कुछ देर बाद कमरे में पहुंची छोटी बहन ने उसे फंदे से लटकता देखा, तो परिजनों को बुलाया। परिजन उसे फंदे से उतारकर सीएचसी लाए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। दंपती ने बताया कि वह लोग घटना की जानकारी देने मऊ थाने पहुंचे थे।
थाने में मौजूद दरोगा और सिपाहियों ने उनकी पिटाई कर दी। उनका मोबाइल जमीन पर पटक दिया और उन्हें लॉकअप में बंद कर दिया। मामले में चित्रकूट ( Chitrakoot ) सीओ निष्ठा उपाध्याय ने बताया कि आरोपी मुन्नीलाल और रंगीलाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाने में मारपीट के आरोपों की भी जांच की जाएगी।पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
#Chitrakoot_Police
थाना मऊ अंतर्गत एक गांव में युवती द्वारा की गई आत्महत्या की घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी राजापुर की बाइट । pic.twitter.com/NNcOPoQBuS— Chitrakoot Police (@chitrakootpol) June 24, 2024


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत