दिल्ली की अदालत ने आबकारी मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को तीन दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया। इससे पूर्व सीबीआई ने केजरीवाल से अदालत में पूछताछ के गिरफ्तार कर लिया था। अदालत ने कहा आरोपी से मामले में पूछताछ करने के लिए रिमांड जरूरी है।कोर्ट ने करीब 4 घंटे तक दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया था। शाम 7 बजे कोर्ट ने फैसला सुनाया। अगली सुनवाई 29 जून को होगी।
सीबीआई ने केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को गिरफ्तार करने के बाद अदालत से उनका पांच दिन का रिमांड देने का आग्रह करते हुए कहा कि वे उनसे शराब नीति को लेकर पूछताछ करना चाहती है। सीबीआई ने अदालत को बताया कि 17 आरोपियों के खिलाफ चार आरोपपत्र दाखिल किए गए हैं। वह जांच के लगभग निष्कर्ष पर पहुंच चुके हैं।
अदालत ने सीबीआई के उस तर्क को भी स्वीकार कर लिया कि मामले में अंतिम निष्कर्ष के लिए केजरीवाल से पूछताछ जरूरी है। अदालत ने सीबीआई को रिमांड के दौरान केजरीवाल की चिकित्सा जांच करवाने व उनके वकील को मिलने की मंजूरी भी प्रदान की है।
राउज एवेन्यू कोर्ट के विशेष न्यायाधीश अमिताभ रावत के समक्ष तिहाड़ जेल से केजरीवाल को प्रोडक्शन वारंट के आधार पर पेश किया गया। सीबीआई ने अदालत से केजरीवाल से आबकारी नीति के संबंध में पूछताछ की इजाजत मांगी। वहीं केजरीवाल की और से पेश वकील ने आपत्ति जताते हुए कहा कि उन्हें अपने मुवक्किल के अदालत में पेश करने की जानकारी नहीं दी गई और सभी दस्तावेजों का अध्ययन करने के मद्दे नजर सुनवाई कल तक के लिए स्थगित की जाए।
अदालत ने उनके आग्रह को नामंजूर करते हुए सीबीआई को अदालत में केजरीवाल (Arvind Kejriwal) से पूछताछ करने की मंजूरी प्रदान कर दी। कोर्ट की अनुमति के बाद केजरीवाल से सीबीआई कोर्ट ने पूछताछ कर उन्हें सीबीआई मामले में गिरफ्तार कर लिया। केजरीवाल पहले ही ईडी मामले में हिरासत में हैं।
इससे पहले सुनवाई के दौरान ही कोर्ट रूम में के अरविंद जरीवाल (Arvind Kejriwal) की तबीयत बिगड़ गई थी। उनका शुगर लेवल गिरने के कारण कुछ देर के लिए उन्हें अलग रूम में शिफ्ट किया गया। हालांकि बाद में वे कोर्ट रूम में वापस लौट आए।
#WATCH | Delhi | Sunita Kejriwal, wife of Delhi CM Arvind Kejriwal, arrives at CBI headquarters after the CM was brought here by CBI on a 3-day remand in the excise policy case pic.twitter.com/d4SFo49ygH
— ANI (@ANI) June 26, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?