राजस्थान ( Rajasthan ) के करौली ( Karauli )जिले में बोलेरो और ट्रक की भिड़ंत में 2 बच्चों व 6 महिलाओं समेत 9 लोगों की मौत हो गई। 4 लोग घायल हैं। हादसा सोमवार (1 जुलाई) शाम करीब 5 बजे करौली-मंडरायल मार्ग स्थित डूंडापुरा मोड़ के पास हुआ।बोलेराे में सवार सभी लोग कैला देवी गए थे। बोलेरो का पूजन कराने के बाद करौली के खिरकन गांव लौट रहे थे।
करौली ( Karauli ) के एसपी ब्रजेश ज्योति उपाध्याय ने बताया- करौली-मंडरायल मार्ग स्थित डूंडापुरा मोड़ के पास तेज रफ्तार कार और ट्रक की आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे में कार का आगे का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। दोनों वाहनों के टकराने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे।हादसे के बाद बोलेरो सवार सड़क पर बिखर गए। आसपास के लोगों ने बोलेरो को सीधा करके घायलों को निकाला।
पुलिस और एम्बुलेंस को सूचना दी गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन के अनियंत्रित होने से हादसा हुआ। बोलेरो में सवार लोग कैला देवी के दर्शन करके लौट रहे थे।
मौके पर पुलिस ने सभी घायलों को करौली ( Karauli ) जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने 9 लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 4 घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया। इनमें से एक महिला और एक बच्ची समेत तीन गंभीर घायलों काे जयपुर के एसएमएस अस्पताल रैफर किया गया।
मृतकों में से 7 लोग मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के रहने वाले थे। घायलों में भी 2 लोग श्योपुर के हैं। वहीं, 2 मृतक राजस्थान के करौली जिले के खिरकन गांव निवासी थे। खिरकन निवासी एक बच्ची सहित 2 लोग घायल हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?