उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) की एक रिक्त हुई विधान परिषद की सीट के लिए नामांकन करने वाले भाजपा प्रत्याशी बहोरन लाल मौर्य( Bahoran Lal Maurya ) निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। निर्वाचन अधिकारी ने विधान परिषद सदस्य निर्वाचन का प्रमाण पत्र जारी कर दिया है।
विधानसभा सदस्यों की संख्या के हिसाब से इस सीट पर भाजपा की जीत पहले से तय थी, इस कारण मुख्य विपक्षी दल सपा ने अपना उम्मीदवार नहीं उतारा था। शुक्रवार को नाम वापसी का समय समाप्त होने के बाद भाजपा प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया।सपा में रहे स्वामी प्रसाद मौर्य के इस्तीफे के बाद विधान परिषद में एक सीट खाली हुई थी जिसके लिए भाजपा ने बहोरन लाल मौर्य ( Bahoran Lal Maurya ) को प्रत्याशी बनाया था।
बहोरन लाल मौर्य ( Bahoran Lal Maurya ) ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित भाजपा के बड़े नेताओं की मौजूदगी में नामांकन दाखिल किया था। उन्होंने कहा था कि भाजपा में सामान्य कार्यकर्ताओं का महत्व है। मैं खुश हूं कि मुझे उम्मीदवार बनाया गया है।
स्वामी प्रसाद मौर्य ने सपा के साथ ही इस वर्ष 20 फरवरी को विधान परिषद की सदस्यता से त्यागपत्र दिया था। उनका कार्यकाल छह जुलाई, 2028 तक था। इस रिक्त सीट के उपचुनाव के लिए दो जुलाई को नामांकन के अंतिम दिन भाजपा ने बरेली की भोजीपुरा के पूर्व विधायक बहोरन लाल मौर्य को पर्चा भरवाया था।
अब विधान परिषद में भाजपा के 79 सदस्य हो गए हैं। सपा के 10 सदस्य हैं। अपना दल (सोनेलाल), निषाद पार्टी, रालोद, सुभासपा, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक, शिक्षक दल (गैर राजनीतिक) के एक-एक सदस्य हैं।
निर्दलीय समूह व निर्दलीय दोनों के दो-दो सदस्य हैं। परिषद में एक सीट रिक्त है। यह सीट सांसद बने जितिन प्रसाद के त्यागपत्र देने से रिक्त हुई है। यह मनोनीत कोटे की है ऐसे में इस सीट पर चुनाव कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उनका कार्यकाल 26 सितंबर 2027 तक था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?