बहुजन समाज पार्टी ( BSP) सुप्रीमो मायावती ( Mayawati ) ने हाथरस हादसे में 121 लोगों की मौत का कारण बने स्वयंभू ‘भोले बाबा’ (‘Bhole Baba’) पर सरकार की चुप्पी को आड़े हाथों लिया है कहा है कि इसके लिए सूरज पाल उर्फ भोले बाबा को ही मुख्य रुप से जिम्मेदार है। उन्होंने बाबा को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग करते हुए सरकार को सलाह भी दी है कि बाबा की गिरफ्तारी को राजनीति स्वार्थ के लिए नहीं टाला जाना चाहिए। उन्होंने भोले बाबा के साथ ही ऐसे सभी बाबाओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है, जो गरीब और भोली जनता को धर्म के नाम पर बेवकूफ बनाते हैं।
बसपा ( BSP) सुप्रीमों मायावती ( Mayawati )ने दलित, पिछड़े और गरीब लोगों को भी ऐसे पाखंड से दूर रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि भोले बाबा जैसे अनेकों बाबाओं द्वारा अंधविश्वास व पाखंडवाद फैलाने से गरीब लोग बहकावे में आकर अपनी जान गंवा दे रहे है। उन्होंने दलितों और गरीबों को सलाह देते हुए कहा कि बाबाओं के बहकावे में आने से उनका दुख व पीड़ा दूर नहीं हो सकता है। दलितों और गरीबों को अपनी तकदीर बदलने के लिए डॉ. भीमराव आंबेडकर के बताए रास्तों पर चलना होगा। उन्होंने लोगों को बसपा के अभियान के साथ जुड़ने का आह्वान करते हुए कहा कि बसपा जुड़कर ही लोग हाथरस जैसे कांड से बच सकते हैं।
बता दें कि सार्वजनिक तौर पर भोले बाबा के गिरफ्तारी की मांग करने वाली बसपा सुप्रीमो मायावती ( Mayawati )पहली नेता हैं। हाथरस का तो सभी नेताओं ने दौरा किया, लेकिन किसी नेता ने सियासी नफा-नुकसान के डर से भोले को गिरफ्तार करने की मांग से बचते रहे हैं। ऐसे में बसपा सुप्रीमो की ओर से उठाए गए इस मांग के सियासी मायने तलाशे जा रहे हैं। मायावती ने शनिवार को एक्स पर जारी बयान में कहा कि इस मामले में सरकार को अपना राजनैतिक स्वार्थ नहीं देखना चाहिए। ऐसे बाबाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि आगे लोगों को अपनी जान ना गंवानी पडे़।
इधर, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भोले बाबा पर अभी तक कोई हमला नहीं किया है। सीएम योगी हाथरस में हादसे के पीडि़तों से मिलने पहुंचे थे, तभी भी उन्होंने भोले बाबा पर सीधा हमला नहीं किया था। हाथरस हादसे पर यूपी पुलिस की एफआईआर में भी भोले बाबा का नाम नहीं है। भोले बाबा के विरुद्ध एफआईआर नहीं होने के प्रश्न पर सीएम योगी ने कहा कि प्रथम दृष्टया एफआईआर उन पर होती है जिन्होंने कार्यक्रम की परमिशन मांगी थी।इसके बाद इसका दायरा बढ़ता है. निश्चित रूप से जो लोग भी इस घटना के जिम्मेदार होंगे, वो सभी इसके दायरे में आएंगे।
3. हाथरस काण्ड में, बाबा भोले सहित अन्य जो भी दोषी हैं, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। ऐसे अन्य और बाबाओं के विरुद्ध भी कार्रवाई होनी जरूरी। इस मामले में सरकार को अपने राजनैतिक स्वार्थ में ढ़ीला नहीं पड़ना चाहिए ताकि आगे लोगों को अपनी जान ना गवांनी पडे़। 3/3
— Mayawati (@Mayawati) July 6, 2024
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?