रूस ( Russia ) ने मंगलवार को मॉस्को में भारत के प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) को रूस का सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू द एपोस्टल’ से नवाजा। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ( Vladimir Putin ) ने खुद उन्हें सम्मानित किया।
प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi )को रूस के सर्वोच्च सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ सेंट एंड्रयू’ से सम्मानित किया गया। पीएम मोदी ने कहा, ‘रूस के सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित होने पर मैं मित्र पुतिन का धन्यवाद अदा करता हूं। यह भारत और रूस की सदियों पुरानी गहरी मित्रता का सम्मान है। ये हमारी आपसी साझेदारियों का सम्मान है।’
इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi ) दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन राष्ट्रपति पुतिन के साथ शिखर वार्ता में भी शामिल हुए। उन्होंने कहा, ‘एक मित्र के तौर पर मैंने हमेशा कहा कि जंग के मैदान से शांति का रास्ता नहीं निकलता है। बम, बंदूक और गोलियों के बीच शांति संभव नहीं होती है। समाधान के लिए वार्ता जरूरी है।’
पीएम की इस बात के जवाब में पुतिन ने कहा, ‘आप यूक्रेन संकट का जो हल निकालने की कोशिश कर रहे हैं हम उसके लिए आपके आभारी हैं।’पीएम ने बातचीत के दौरान आतंकवाद का मुद्दा भी उठाया और कहा कि आतंकवाद हर देश के लिए खतरा बना हुआ है।व्लादिमीर पुतिन ने प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi ) को कजान में ब्रिक्स सम्मेलन के लिए आमंत्रित किया है। यह शिखर सम्मेलन 22 से 24 अक्टूबर को रूस में आयोजित किया जाएगा।
प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi ) ने कहा ‘मुझे इस बात का संतोष है कि कल हम इतने खुले मन से बात कर रहे थे। कोई लीपापोती नही थी। मैंने देखा कि बहुत सारे विचार थे। मैं एक नई सोच महसूस कर रहा हूं और एक नई सोच सामने आई है। शांति की बहाली में भारत हर संभव सहयोग करने के लिए तैयार है। विश्व समुदाय को आश्वस्त करता हूं कि भारत शांति के पक्ष में है। शांति के लिए मेरे मित्र पुतिन की बातों को सुनकर मुझमें नई आशा जगी है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi ) ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ वार्ता में अपने वक्तव्य में कहा, ‘मुझे विश्वास है कि आने वाले वर्षों में हमारे संबंध और मजबूत होंगे। ऊर्जा क्षेत्र में भारत और रूस के सहयोग से दुनिया को भी मदद मिली है। भारत लगभग 40 वर्ष से आतंकवाद की चुनौती का सामना कर रहा है। मैं सभी प्रकार के आतंकवाद की निंदा करता हूं। दुनिया को पिछले पांच वर्ष में अनेक चुनौतियों का सामना करना पड़ा। पहले कोविड-19 की वजह से और फिर अनेक संघर्षों के कारण दुनिया को कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा।’
#WATCH | Russian President Vladimir Putin confers Russia’s highest civilian honour, Order of St Andrew the Apostle on Prime Minister Narendra Modi. pic.twitter.com/aBBJ2QAINF
— ANI (@ANI) July 9, 2024
Сегодня в Кремле состоялись продуктивные переговоры с Президентом Путиным. В ходе переговоров обсуждались пути диверсификации индийско-российского сотрудничества в таких сферах, как торговля, безопасность, сельское хозяйство, технологии и инновации. Мы придаем большое значение… pic.twitter.com/bIilFC2R0e
— Narendra Modi (@narendramodi) July 9, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?