उत्तर प्रदेश के उन्नाव ( Unnao ) जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे ( Agra-Lucknow Expressway ) पर भीषण सड़क हादसा हो गया। बुधवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसे में बस और दूध टैंकर की भिड़ंत हो गई। जानकारी के अनुसार, लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर बिहार के शिवगढ़ से दिल्ली जा रही स्लीपर बस बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में हवाई पट्टी पर टैंकर में भिड़ गई।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे ( Agra-Lucknow Expressway ) पर दूध टैंकर को बाएं तरफ से ओवरटेक करने के दौरान हादसा हुआ है। हादसे में दो महिलाओं और एक करीब दस साल के बच्चे सहित 18 बस यात्रियों की मौत हो गई है। मृतकों में 14 पुरुष, 2 महिलाएं और 2 बच्चे हैं। लगभग 20 यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। बस में बच्चों सहित करीब 100 यात्री बैठे थे।
हादसे में बस सवार 22 यात्री सुरक्षित हैं। कुछ को हल्की चोट आई हैं। प्रशासन इन्हें दूसरी बस से इनको घर भेजने का इंतजाम कर रहा है। पुलिस पूछताछ में उन्होंने बताया कि ड्राइवर बस को बहुत तेज चला रहा था। कई यात्रियों ने मना किया, लेकिन वह नहीं माना। रात के वक्त ज्यादातर यात्री सो गए। इसके बाद उसने स्पीड फिर से तेज कर दी। वह जल्दी से जल्दी दिल्ली पहुंचना चाहता था।पुलिस ने बताया कि बस का नंबर यूपी का है। बस ऑपरेटर का पता लगाया जा रहा है।
VIDEO | 18 feared dead after a milk tanker collided with a bus on the Agra-Lucknow Expressway in the Bangarmau Kotwali area of Uttar Pradesh’s Unnao on Wednesday.
(Source: Third party)
(Full video available on PTI Videos – https://t.co/n147TvqRQz) pic.twitter.com/WeBbevvA5q
— Press Trust of India (@PTI_News) July 10, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?