लखनऊ ( Lucknow) में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी व पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन (Alok Ranjan ) के क्रेडिट कार्ड से साइबर ठगों ने 383 डॉलर की शॉपिंग कर ली। बैंक से ट्रांजैक्शन का मैसेज आने पर उन्हें ठगी का पता चला तो उन्होंने क्रेडिट कार्ड ब्लॉक कराने के बाद गोमतीनगर थाने में केस दर्ज कराया है।
गोमतीनगर के विवेकखंड निवासी पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन (Alok Ranjan ) के मुताबिक, गत आठ जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे उनके पास अनजान नंबर से कॉल आई थी। फोन करने वाले ने खुद को एसबीआई का कर्मचारी बताते हुए कहा कि आपके क्रेडिट कार्ड पर एक लाख नौ हजार रुपये का बकाया है।
जालसाज ने उन्हें झांसे में लेने के लिए उनके क्रेडिट कार्ड का नंबर बताया, जो गलत था। आलोक रंजन(Alok Ranjan ) ने कहा कि यह उनका कार्ड नहीं है तो जालसाज ने उनसे मोबाइल में नौ दबाने के लिए कहा।पूर्व मुख्य सचिव के नंबर दबाने पर उसने उनसे बैंक में संपर्क करने को कहा और कॉल काट दी।
शाम करीब 6.30 बजे आलोक रंजन के पास क्रेडिट कार्ड से 383 अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 32 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। ऐसी आशंका है कि पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन(Alok Ranjan )के क्रेडिट कार्ड से जालसाज ने ऑनलाइन विदेशी साइट से शॉपिंग की है। इसके चलते कार्ड से 383 डॉलर कटने का मैसेज आया होगा। इंस्पेक्टर गोमतीनगर दीपक कुमार पांडेय के मुताबिक, ट्रांजेक्शन के बारे में जानकारी की जा रही है।
मुख्य सचिव पद से रिटायर होने के बाद आलोक रंजन समाजवादी पार्टी से रणनीतिकार के तौर पर जुड़े हैं। उनकी गिनती अखिलेश यादव के खास लोगों में होती है। वे सरकार को घेरने की रणनीतियां, आंकड़ों का इकट्ठा करना, नीतियों के आधार पर सरकार को घेरने के लिए जानकारियां जुटाते हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?