प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने कहा कि मीडिया की स्वाभाविक भूमिका गंभीर मुद्दों पर चर्चा करके विमर्श पैदा करना है। उन्होंने कहा कि अगले 25 वर्षों में विकसित भारत की यात्रा में समाचार पत्रों की भूमिका महत्वपूर्ण है। जिस देश के नागरिक अपनी क्षमताओं पर विश्वास हासिल कर लेते हैं, वह सफलता की नई ऊंचाइयां हासिल करना शुरू कर देते हैं। आज भारत में भी यही हो रहा है। इस दौरान प्रधानमंत्री ने भारतीय प्रकाशनों से अपनी वैश्विक उपस्थिति बढ़ाने की अपील की।
पीएम मोदी (PM Modi )ने शनिवार को मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में इंडियन न्यूजपेपर सोसाइटी के सचिवालय, आईएनएस टावर्स का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आईएनएस ने न केवल भारत की यात्रा के उतार-चढ़ाव को देखा है, बल्कि उसे जिया भी है और लोगों तक पहुंचाया भी है। कहा कि मीडिया राष्ट्रों की स्थिति का मूकदर्शक नहीं है, बल्कि उन्हें बदलने में प्रमुख भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी द्वारा किए गए प्रभावी कार्यों से देश को लाभ होगा।
प्रधानमंत्री मोदी(PM Modi ) ने कहा कि मीडिया राष्ट्रों की स्थितियों का मूकदर्शक नहीं होता है, बल्कि उन्हें बदलने में प्रमुख भूमिका निभाता है। उन्होंने विकसित भारत की अगली 25 वर्षों की यात्रा में समाचार पत्रों और पत्रिकाओं की भूमिका को रेखांकित किया। उन्होंने नागरिकों के अधिकारों और सामर्थ्य के बारे में जागरूकता पैदा करने में मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने भारत में डिजिटल लेनदेन की सफलता को इस बात का उदाहरण बताया कि कैसे आत्मविश्वास से भरे नागरिक बड़ी सफलता हासिल करते हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया के प्रमुख देश भारत के डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे में रुचि रखते हैं। उन्होंने इन सफलताओं में मीडिया की भागीदारी को स्वीकार किया।
प्रधानमंत्री मोदी(PM Modi )ने गंभीर मुद्दों पर चर्चा करके विचार-विमर्श सुनिश्चित करने में मीडिया की स्वाभाविक भूमिका का उल्लेख किया। उन्होंने मीडिया की कार्यप्रणाली पर सरकारी नीतियों का प्रभाव पड़ने पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने जन धन योजना की मुहिम के जरिए वित्तीय समावेशन एवं बैंक खाते खोलने और लगभग 50 करोड़ लोगों को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ने का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि यह परियोजना डिजिटल इंडिया को आगे बढ़ाने और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की पहल में सबसे बड़ी मदद थी। प्रधानमंत्री ने कहा, इसी तरह स्वच्छ भारत या स्टार्टअप इंडिया जैसी पहल वोट बैंक की राजनीति से प्रभावित नहीं हुईं। उन्होंने इन अभियानों को राष्ट्रीय स्तर पर विचार-विमर्श का हिस्सा बनाने के लिए मीडिया की सराहना की।
उन्होंने संविधान के प्रति नागरिकों के कर्तव्य की भावना और जागरूकता को बढ़ाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया। इस दौरान पीएम ने संयुक्त राष्ट्र की सभी भाषाओं में भारतीय प्रकाशनों के विस्तार की कामना की। कहा कि इन प्रकाशनों की वेबसाइटें, माइक्रो-साइट या सोशल मीडिया अकाउंट उन भाषाओं में हो सकते हैं।
इस अवसर पर महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री रमेश बैस, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फड़नवीस और श्री अजीत पवार तथा इंडियन न्यूजपेपर सोसायटी के अध्यक्ष श्री राकेश शर्मा उपस्थित थे।
Speaking at the inauguration of The Indian Newspaper Society Towers in Mumbai. https://t.co/InFU4355OK
— Narendra Modi (@narendramodi) July 13, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?