उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad ) के कवि नगर थाना क्षेत्र के स्वर्ण जयंतीपुरम की रहने वाली दसवीं की छात्रा अंशिका त्यागी ने रविवार रात करीब साढ़े आठ बजे गौर होम्स सोसायटी की सातवीं मंजिल से कूद कर अपनी जान दे दी। बताया गया है कि छात्रा का परिजनों से सहेली के घर से देरी से निकलने को लेकर विवाद हो गया था। जिसके बाद वह नाराज होकर गोर होम्स पहुंची और गुस्से में वह सातवीं मंजिल से कूद गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी।
गाजियाबाद (Ghaziabad )पुलिस के मुताबिक 15 वर्षीय अंशिका त्यागी स्वर्ण जयंती पुरम में अपनी मां और नाना-नानी के साथ रहती थीऔर शास्त्री नगर स्थित उत्तम स्कूल में पढ़ती थी। रविवार को अंशिका अपनी सहेली के यहां गई थी। वहां से आने में देरी होने पर घर में उसकी मां के साथ कहासुनी हो गई। इसके बाद अंशिका ने खुद को कमरे में बंद कर लिया।
करीब साढ़े छह बजे छात्रा अपना मोबाइल लेकर घर से निकली उसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। रात करीब साढ़े आठ बजे अंशिका गोविंदपुरम स्थित गौर होम्स सोसाइटी के डी टावर में नीचे आ गिरी, जिससे उसकी मौत हो गयी। अंशिका सोसाइटी में कितने बजे आयी और उसकी मौत कौन सी मंजिल से गिरकर हुई है इसका पता लगाने में पुलिस जुटी हुई है।
परिजनों ने पूछताछ में गाजियाबाद (Ghaziabad )पुलिस को बताया कि छात्रा को परिजनों ने पढ़ाई लिखाई और सहेली के पास से देरी से आने को लेकर डांट दिया था। जिसके बाद वह गुस्से में आकर मंजिल से कूद गई। छानबीन में सामने आया है कि महिला का अपने पति से विवाद चल रहा है। वह अपने पति से अलग मायके में अपनी मां के पास रहती है। घटना से पहले वह अपने घर से मोबाइल लेकर आई थी। पुलिस विभिन्न पहलुओं से भी मामले की छानबीन कर रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?