उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के पीलीभीत (Pilibhit ) जिले के सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद( Jitin Prasada) के काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसा शनिवार को उस वक्त हुआ, जब केंद्रीय राज्यमंत्री का काफिला मझोला जा रहा था। इसी दौरान एस्कॉर्ट ने गड्ढा आने पर अचानक ब्रेक लगाया, जिससे पीछे चल रही तीन गाड़ियां टकरा गईं। बताया जा रहा है कि वो अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत दौरे पर थे।
अचानक ब्रेक लगने के कारण झटके से केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ( Jitin Prasada) और उनके साथ सवार विधान परिषद सदस्य डॉ. सुधीर गुप्ता के सिर में गुम चोट लगी, जबकि पीछे चल रही कार में सवार केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के निजी स्टाफ कर्मचारी विवेक शुक्ला का सिर टकराने से मुंह से खून बहने लगा। अचानक हुए हादसे से वहां अफरा तफरी मच गई। आनन फानन में जितिन प्रसाद को दूसरी गाड़ी में बिठाया गया।
केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद ( Jitin Prasada) शनिवार को संसदीय क्षेत्र पहुंचे। शहर में प्रेसवार्ता के बाद वह मझोला इलाके में बाढ़ पीड़ितों से मिलने के लिए जा रहे थे। बिरहनी जाने वाले मार्ग पर जितिन प्रसाद के काफिले में चल रही एस्कॉर्ट ने गड्ढा आने की वजह से अचानक ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रहीं तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हादसे के बाद केंद्रीय राज्यमंत्री दूसरी गाड़ी से रवाना हुए। उन्होंने जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया। इस दौरान राहत सामग्री बांटने के साथ उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को हरसंभव मदद देने का भरोसा भी दिया।
केंद्रीय राज्य मंत्री के साथ बैठे बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद तथा भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह पूरी तरह सुरक्षित हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष ने बताया कि मझोला से ड्यूनीडाम जाने वाले मार्ग पर यह हादसा हुआ। हादसे के बाद जितिन प्रसाद ( Jitin Prasada) पूर्व निर्धारित ग्रामोंं में भ्रमण करने पहुंचे।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत