उत्तराखंड ( Uttarakhand) के रुद्रप्रयाग जिले में केदारनाथ धाम (Kedarnath Dham ) पैदल यात्रा मार्ग पर पत्थर गिरने से तीन तीर्थयात्रियों की मौत हो गई है। इस हादसे में 8 लोग घायल हुए हैं। यात्री गौरीकुंड से 3 किलोमीटर दूर चिड़वासा में बने पैदल मार्ग से केदारनाथ धाम की तरफ जा रहे थे, जब वे सुबह करीब 7:30 बजे पत्थरों की चपेट में आ गए।
रविवार सुबह गौरीकुंड पैदल मार्ग पर तीन किमी आगे चीरबासा में अलग-अलग स्थानों पर भारी भूस्खलन हुआ। इस दौरान केदारनाथ (Kedarnath ) जा रहे कुछ यात्रियों के ऊपर मलबा और पत्थर गिर गए। स्थानीय दुकानदारों ने जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी को फोन से घटना की जानकारी दी। सूचना पर गौरीकुंड पुलिस, एसडीआरएफ, डीडीआरएफ और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। राहत एवं बचाव दल ने घायलों को तत्काल अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गौरीकुंड लाया, जहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया।
मृतकों की शिनाख्त किशोर अरुण पराते (31) पुत्र अरुण पराते निवासी खापा, थाना खापा जिला नागपुर, महाराष्ट्र, सुनील महादेव काले (24) पुत्र महादेव काले, निवासी गौंडी, जालना, महाराष्ट्र और अनुराग सिंह (22), खेड़ी घंडियाल्का, रुद्रप्रयाग के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भेज दिया है।
वहीं, हादसे में चेला भाई चौधरी (23) पुत्र रामजी भाई चौधरी, निवासी गुजरात, जगदीश (45) पुत्र प्रताप भाई निवासी भाटी, कटारवा, गुजरात, अभिषेक चौहान (27) पुत्र नैनेश्वर चौहान, निवासी गौंडी, जिला जालना, महाराष्ट्र, धनेश्वर पांडे पुत्र गजानंद निवासी खापा महाराष्ट्र, औरद हरदाना भाई पटेल, निवासी गुजरात घायल हो गए। घायलों के सिर, पैर, हाथ पर गहरी चोट आई है।
केदारनाथ (Kedarnath ) यात्रा मार्ग पर हुए हादसे को लेकर सीएम धामी ने दुख जताया। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा’ पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर गिरने से कुछ यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है।
केदारनाथ यात्रा मार्ग के पास पहाड़ी से मलबा व भारी पत्थर गिरने से कुछ यात्रियों के हताहत होने का समाचार अत्यंत दुःखद है। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी है, इस सम्बन्ध में निरंतर अधिकारियों के संपर्क में हूं। हादसे में घायल हुए लोगों को त्वरित रूप से बेहतर उपचार उपलब्ध…
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) July 21, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?