हरियाणा (Haryana ) के अंबाला (Ambala) से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। यहां रिटायर्ड फौजी ने दो एकड़ जमीन के लिए परिवार के 6 लोगों की हत्या कर दी है।नारायणगढ़ में जमीन विवाद को लेकर रविवार रात पूर्व फौजी ने घर में कत्लेआम मचा दिया। पुलिस ने कार्यवाही कर मुख्य आरोपी व एक महिला सहित कुल 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।
आरोपी ने हत्या करने के बाद शवों को जलाने का भी प्रयास किया। आरोपी के पिता ओम प्रकाश ने उसका विरोध किया तो उसे भी मारपीट कर घायल कर दिया। भाई की एक बेटी गंभीर रूप से घायल थी, जिसकी भी मौत हो गई है। हत्याकांड के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
अंबाला (Ambala) पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। मृतकों में उसकी मां, भाई, भाभी और दो बच्चे शामिल हैं। अभी एक घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अपराध के बाद आरोपी ने आधी रात को उनका अंतिम संस्कार करने की कोशिश की, जब पुलिस मौके पर पहुंची और आधे जले हुए शव बरामद किए।
अंबाला (Ambala) एसपी ने बताया कि रातौर गांव में खेतों में एक डेरा बना रखा है। इनकी वहां सवा 2 एकड़ जमीन है। घर भी बिल्कुल साथ-साथ हैं। गांव से यह काफी दूर हैं। खेत में रास्ते को लेकर इनका काफी दिनों से झगड़ा और मनमुटाव चल रहा था। बाकी इससे पूछताछ कर रहे हैं। उससे असल वजह सामने आई।
थाना नारायणगढ़ क्षेत्र में परिवार के 06 सदस्यों की निर्मम हत्या कर जलाने के मामले में पुलिस ने तुरन्त कार्यवाही कर मुख्य आरोपी व एक महिला सहित कुल 04 आरोपियों को किया गिरफ्तार । @police_haryana @DGPHaryana @AdgpAmbalaRange pic.twitter.com/MfH9Nw3HtJ
— Ambala Police (@AmbalaPolice) July 22, 2024


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत