बिहार (Bihar ) के पूर्णिया (Purnia) में शुक्रवार (26 जुलाई) सुबह तनिष्क शोरूम( Tanishq showroom ) में लूट हुई है। स्टाफ ने बताया कि बदमाश 20 करोड़ से ज्यादा की ज्वेलरी ले गए हैं। इसमें 10 करोड़ रुपए से अधिक हीरे के गहने हैं। बाकी सोने की ज्वेलरी बताई जा रही है। बाइक से आए 6 अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है। सभी के पास हथियार थे। पहले 3 अपराधी शोरूम में कस्टमर बनकर घुसे थे। इसके बाद तीन और अंदर गए। फिर सभी ने गन पॉइंट पर लूटपाट की।
लूटपाट के दौरान बदमाशों ने शोरूम के कर्मचारी और ग्राहकों को ऊपर वाले फ्लोर पर बंधक बना लिया था। घटना पूर्णिया के सहायक खजांची थाना क्षेत्र के डाकबंगला चौक स्थित तनिष्क शोरूम में हुई।
20 मिनट में अपराधी पूरी वारदात को अंजाम देकर निकल गए। सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी भी खंगाले जा रहे हैं।
तनिष्क शोरूम ( Tanishq showroom )के स्टाफ विवेक कुमार ने बताया कि पहले 3 बदमाश कस्टमर बनकर शोरूम में दाखिल हुए। गहने खरीदने के बहाने उन्होंने स्टाफ को अपनी बातों में उलझाया। इसके बाद 3 और बदमाश अंदर घुसे। सभी के पास पिस्टल थी।
शोरगुल करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए उन्होंने सभी स्टाफ को गन पॉइंट पर ले लिया और फिर लूटपाट कर बाइक से भाग निकले। एक-एक बाइक पर 3-3 अपराधी बैठकर भाग निकले। सभी 20-25 मिनट शोरूम के अंदर रहे।
तनिष्क शोरूम ( Tanishq showroom ) में घटना को अंजाम देने के बाद चारों अपराधी बाइक से फोर्ड कंपनी की ओर भाग गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार भागने के क्रम में एक अपराधी की बाइक का सतुलन बिगड़ गया। वह सड़क पर गिर गया, लेकिन आननफानन में भाग भी निकला। भागने के क्रम में उसकी पिस्टल सड़क पर गिर गई तो एक ई-रिक्शा चालक उसे उठाकर भाग गया।
मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंच चुकी है। शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि घटना को अंजाम देने वाले सभी अपराधी 20 से 25 वर्ष के बीच है। वहीं पूर्णिया के पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने घटनास्थल पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?
