बीकानेर ( Bikaner ) में एक मॉडल इशप्रीत कौर(Model Ishpreet Kaur )की लाश एक घर में फंदे से लटकी मिली है। उसके पास ही एक युवक जयराज बेहोश मिला है। युवती की पहचान इशप्रीत कौर पुत्री गुरुदीप सिंह निवासी खतूरिया कॉलोनी के रूप में हुई है।इशप्रीत कौर मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थी। उसके इंस्टाग्राम पर 8 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं।
पुलिस को मौके से एक पिस्टल भी मिली है। युवती मॉडल, सोशल मीडिया इनफ्लूएंसर है। दरअसल दोनों पिछले कई सालों से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। दोनों के घरवालों को भी यह बात पता थी। दोनों पिछले कई दिनों से घर से लापता थे। युवक की दादी का निधन कुछ दिन पहले हो गया था। कल दादी का बारहवें का भोजन था, ऐसे में परिजन युवक को ढूंढ रहे थे, युवक के दोस्तों के पता करने पर उसने बीकाजी की फैक्ट्री के भैरूं जी के मंदिर के पास बने अपने मकान का पता बताया।
पुलिस ने बताया- घटना मुक्ता प्रसाद इलाके में बीकाजी सर्किल के पास जयराज तंवर के मकान की है। शव की पहचान 26 साल की इशप्रीत कौर (नाम इंस्टाग्राम अकाउंट के अनुसार) के रूप में हुई है। वह खतुरिया कॉलोनी के मन मंदिर के पास रहती थी।
एसएचओ धीरेंद्र सिंह ने बताया- शुक्रवार की रात करीब 9 बजे बीकाजी सर्किल से कानासर की ओर बने एक मकान में संदिग्ध परिस्थिति में युवक-युवती के होने की जानकारी मिली थी।
पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के एक कमरे में इशप्रीत का शव फंदे से लटका था। जयराज पास में ही बेहोश था। जयराज चौतीना कुआं क्षेत्र का रहने वाला है। दोनों वहां कब और क्यों गए, ये हत्या है या सुसाइड, इसकी जांच की जा रही है। घटना स्थल से आईफोन समेत चार महंगे मोबाइल भी मिले हैं।
मॉडल इशप्रीत (Model Ishpreet Kaur )25 जुलाई की शाम अपनी सहेली पूनम के घर जाने का कहकर गई थी। रात को फोन आया कि मैं रात को सहेली के घर पर ही रहूंगी। अगले दिन सुबह भी घर नहीं लौटने पर उसे फोन किया, लेकिन उसने फोन रिसीव नहीं किया। बाद में उसका मोबाइल बंद आया।
मॉडल इशप्रीत (Model Ishpreet Kaur ) के पिता गुरदीप सिंह का आरोप है कि उसके पास बेहोश मिले युवक जयराज ने उसकी हत्या की है। इशप्रीत कौर मॉडल और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर थी। उसके इंस्टाग्राम पर 8 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। वहीं, आरोपी जयराज ब्याज पर पैसा देने का काम करता था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?