राजस्थान ( Rajasthan ) के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ( Chief Minister Bhajan Lal Sharma ) को जान से मारने की धमकी मिली है। 6 महीने पहले भी उन्हें ऐसी ही धमकी मिली थी। जानकारी मुताबिक दौसा( Dausa ) सेंट्रल जेल से एक कैदी ने जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम को सुबह करीब 3 बजे फोन करके मुख्यमंत्री को गोली मारने की धमकी दी। पिछले छह महीनों में यह दूसरी ऐसी घटना है। इससे पहले 17 जनवरी को जयपुर सेंट्रल जेल से मुकेश नाम के एक पोक्सो अपराधी ने भी जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके शर्मा को गोली मारने की धमकी दी थी।
जयपुर एसीपी कैलाश बिश्नोई ने बताया कि दौसा सेंट्रल जेल से एक अन्य पोक्सो अपराधी ने सुबह करीब 3 बजे जयपुर पुलिस कंट्रोल रूम को फोन करके मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ( Chief Minister Bhajan Lal Sharma ) को गोली मारने की धमकी दी थी। घटना के बाद जयपुर पुलिस ने तुरंत दौसा जेल प्रशासन को सूचना दी। फोन करने वाले की पहचान पश्चिम बंगाल के दार्जिलिंग निवासी निमो के रूप में हुई है।
वह POCSO (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) मामले का दोषी था और उसे तीन महीने पहले ही जयपुर जेल से दौसा जेल में ट्रांसफर किया गया था। पुलिस उससे और कुछ अन्य कैदियों से उसके मकसद और पिछली धमकी भरे कॉल से किसी भी तरह के संबंध के बारे में पूछताछ कर रही है। दौसा की पुलिस अधीक्षक (एसपी) रंजीता शर्मा ने कहा कि रविवार सुबह जेल में तत्काल तलाशी अभियान भी चलाया गया, जिसमें पुलिस ने कैदियों से 10 मोबाइल फोन बरामद किए।
VIDEO | “Dausa Police received the information about a threat call made to Jaipur Police Control Room and threatened to kill Rajasthan CM (Bhajanlal Sharma) from prison. We got directions to identify the accused and investigate this matter. Dausa SP directed us to come here… pic.twitter.com/1kEFxlOMY9
— Press Trust of India (@PTI_News) July 28, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?