उत्तर प्रदेश के एटा (Etah ) जिले में मंगलवार को केंद्रीय विद्यालय(Kendriya Vidyalaya)में एक-एक करके 33 विद्यार्थी चक्कर खाकर गिरे। केंद्रीय विद्यालय में विद्यार्थियों की हालत बिगड़ने के मामले का डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया। उन्होंने विद्यार्थियों की तबीयत बिगड़ने की घटना को दुखद बताया।
उमस व गर्मी से व्यायाम करने के दौरान केंद्रीय विद्यालय(Kendriya Vidyalaya) के 33 विद्यार्थी चक्कर आदि के कारण गिरने लगे। मामले में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने संज्ञान लिया। उन्होंने एक्स पर पोस्ट में लिखा कि बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ने की घटना अत्यंत दुखद है। सभी विद्यार्थियों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। विशेषज्ञ चिकित्सक व पैरामेडिकल कर्मी उनका उपचार कर रहे हैं। प्रदेश सरकार पूरे प्रकरण पर नजर रखे हुए है।
बच्चों ने बताया- टीचर ने 2 बार पीटी करवाई। हम लोग पानी मांग रहे थे, लेकिन नहीं दिया।घटना की सूचना मिलते ही डीएम प्रेम रंजन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बच्चों से बात की। बच्चों ने बताया- स्कूल में हर दिन प्रेयर के बाद पीटी और योग कराया जाता है। मंगलवार को 2 बार पीटी कराई गई। गर्मी और उमस थी। इस वजह से हम लोगों की हालत खराब हो गई। हम लोग एक-एक करके बेहोश होकर गिरने लगे।अचानक बच्चों के बेहोश होने के बाद टीचर्स घबरा गए। तुरंत बच्चों को ORS दिया गया। इसके बाद भी बच्चों की हालत में सुधार नहीं हुआ।
केंद्रीय विद्यालय (Kendriya Vidyalaya) स्कूल स्टाफ बेहोश बच्चों को बसों से मेडिकल कॉलेज ले गए। वहां इतनी बड़ी संख्या में बेहोश बच्चों को देखकर अफरा-तफरी मच गई।मेडिकल कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. रजनी पटेल ने बताया- बच्चों का ट्रीटमेंट किया जा रहा है। शुरुआती जांच में पता चला है कि गर्मी की वजह से बच्चे बेहोश हुए हैं।
डीएम प्रेम रंजन सिंह ने बताया- 27 छात्रों को भर्ती कराया है। गर्मी के बाद भी दो बार पीटी करवाई, तभी बच्चों की ऐसी हालत हुई।बच्चों का मामला बेहद संवेदनशील होता है। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
एटा के केंद्रीय विद्यालय में प्रार्थना सभा के दौरान बच्चों की अचानक तबीयत बिगड़ने की घटना अत्यंत दुःखद है सभी बच्चों को तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। विशेषज्ञ चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ बच्चों की कुशल देखरेख कर रहे हैं। सभी बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति ठीक है…
— Brajesh Pathak (@brajeshpathakup) July 30, 2024



सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?