उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के बलरामपुर( Balrampur) के तुलसीपुर के जामिया निमिया अरेबिक कॉलेज (मदरसा) के इटवा चौराहे पर स्थित छात्रावास में रह रहे 11 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। अभी तक वजह का पता नहीं चल पाया है। पुलिस अधिकारी मौके पर हैं।
बलरामपुर( Balrampur) तुलसीपुर के जामिया निमिया मदरसे में स्थानीय थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी महफूज खां का 11 वर्षीय बेटा अयान कक्षा दो का छात्र था। वह यहां मदरसे के छात्रावास में रहकर आवासीय शिक्षा ग्रहण कर रहा था। शुक्रवार की सुबह कमरे में उसका शव मिला। उसके शरीर पर चाकू से वार किया गया था। यह देख वहां पर रह रहे अन्य छात्रों में अफरा तफरी मच गई।
फॉरेंसिक टीम ने पहुंचकर लाश और घटनास्थल की जांच कर नमूने एकत्र किए। सूचना पाकर पहुंचे स्वजन इस घटना से हतप्रभ थे। पुलिस ने पूछताछ के लिए साथ में कमरे में सो रहे तीन अन्य छात्रों और सदर मदर्रिस को थाने ले गए हैं। रात में वार्डन के रूप में मोहम्मद अहमद की ड्यूटी लगाई गई थी जो, रात में खाना खाने के बाद अपने घर चले गए थे। बावर्ची अब्दुल कुद्दूस घटनास्थल के ठीक बगल के कमरे में सो रहा था, लेकिन उसे कानों-कान खबर नहीं हुई।
इसकी जानकारी मदरसा प्रबंधन को दी गई। इस पर सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे एएसपी योगेश कुमार कहते हैं कि कक्षा दो के छात्र अयान की चाकू मारकर हत्या का मामला आया है। हत्या की वारदात किसने की है, इसके बारे में जानकारी की जा रही है। हरेक पहलू का अध्ययन किया जा रहा है।
प्रबंधक अतहर फिरोज ने बताया कि यह मदरसा वित्तीय सहायता प्राप्त है। जिसमें 276 बच्चे अध्ययन कर रहे हैं और 80 बच्चे हॉस्टल में रहते थे। बताया कि मदरसे में पढ़ा रहे अध्यापकों द्वारा विदेश में जाकर चंदे की व्यवस्था करके लाते हैं और उसी से मदरसा का खर्च निकाला जाता है।
बलरामपुर( Balrampur) के पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि हॉस्टल में हुई हत्या के संदर्भ में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज शाम को बंद हो गया और सुबह आठ बजे फिर सही हो गया। इस नजरिए से भी जांच की जा रही है। जल्दी ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा