महाराष्ट्र (Maharashtra ) के सतारा ( Satara ) जिले में हिंदी फिल्म की तर्ज पर एक लड़के ने अपनी गर्लफ्रेंड एमबीबीएस स्टूडेंट ( MBBS student ) को चौथी मंजिल से नीचे धक्का दे दिया। पीड़ित लड़की का नाम आरुषि मिश्रा (21) है। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी प्रेमी की पहचान हरियाणा के सोनीपत के ध्रुव चिक्कर के रूप में हुई है। दोनों कराड के ध्रुव कृष्णा मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर के छात्र है।आरुषि मिश्रा जो मूल रूप से बिहार (Bihar ) के मुजफ्फरपुर की रहने वाली थी। आरुषि की मां दीप्ति मिश्रा डॉक्टर हैं।
जानकारी के मुताबिक, यह चौंकाने वाली घटना मंगलवार रात 11 बजे के करीब सतारा के कराड शहर में हुई। प्रेमी-प्रेमिका कराड के मलकापुर स्थित कृष्णा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस स्टूडेंट ( MBBS student ) प्रथम वर्ष में पढ़ रहे थे। इससे पहले आरुषि और ध्रुव दिल्ली में एक साथ पढ़ रहे थे। कथित तौर पर तभी से दोनों के बीच प्रेम संबंध था। उसके बाद दोनों ने कराड में कृष्णा मेडिकल कॉलेज में एक साथ एडमिशन लिया।
आरोपी ध्रुव कृष्णा मेडिकल कॉलेज के पास सनसिटी बिल्डिंग में रहता था। बुधवार को ध्रुव ने आरुषि को अपने फ्लैट पर बुलाया था। इस दौरान ध्रुव और आरुषि के बीच तीखी बहस हो गई। ध्रुव को शक था की 21 वर्षीय आरुषि का किसी और लड़के के साथ अफेयर चल रहा है। इसके बाद ध्रुव ने आरुषि को चौथी मंजिल से धक्का दे दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि बहस के बाद एमबीबीएस स्टूडेंट ( MBBS student ) आरुषि और ध्रुव के बीच हाथापाई हुई थी, इस दौरान ध्रुव के पैर में छोट लगी। पुलिस ने आरोपी ध्रुव को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103 (1) के तहत मामला दर्ज किया गया था।पुलिस का कहना है कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है। आखिर युवक ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसका भी पता लगाया जा रहा है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?