उत्तर प्रदेश के मेरठ ( Meerut) में एक चाय बेचने वाले युवक को दिनदहाड़े चाकू मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को 4 बदमाशों ने अंजाम दिया है। वे बाइक से आए थे। उन्होंने युवक के गले पर 5 बार चाकू से वार किए। जिसके बाद वह जमीन पर गिर गया। उसके बाद हमलावर बाइक को छोड़कर पैदल ही भाग निकले।
मेरठ ( Meerut) के मवाना में चाय की दुकान पर पॉलिथीन देने से मना करने पर ढिकौली निवासी रोहित सैन (24) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर गई। भीड़ ने एक हत्यारोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हत्यारोपियों के दूसरे समुदाय से होने के कारण तनाव की स्थिति बनी हुई है।
रोहित ने कहा कि पॉलिथीन नहीं है। इस पर युवकों की रोहित से कहासुनी हो गई। गुस्साए आरोपियों ने चाकू से उसके गले और चेहरे पर वार कर दिए। लहूलुहान रोहित नीचे गिर गया। चीख-पुकार सुनकर लोग दौड़े तो हमलावर भागने लगे। भीड़ ने एक आरोपी तरुण निवासी अटौरा को पकड़ लिया।
रोहित के पिता विनोद ने मेरठ ( Meerut) मवाना थाने में छह युवकों को नामजद करते हुए आठ लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। हत्यारोपियों में फारूख पुत्र हामिद, फारुख का छोटा भाई निवासी बोहड़पुर, समीर पुत्र इमरान, फैजान उर्फ दुबाज पुत्र डॉक्टर नजर निवासी मवाना, तरुण पुत्र नरेंद्र निवासी अटौरा और डॉ. अफराहीम शामिल हैं।
थाना मवाना क्षेत्र अंतर्गत एक युवक की हत्या की घटित घटना में अभियोग पंजीकृत किए जाने एवं गिरफ्तारी के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक अपराध मेरठ की बाइट। #UPPolice pic.twitter.com/spTHX1UWqu
— MEERUT POLICE (@meerutpolice) August 4, 2024


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत