लखनऊ ( Lucknow) में मुख्यमंत्री के आवास के पास एक महिला अंजली जाटव ने आत्मदाह की कोशिश की। उन्नाव से महिला जनता दरबार के लिए आई थी। बाहर आकर उसने गोद में लिए बच्चे को सड़क किनारे रखा। फिर बैग से पेट्रोल की बोतल निकाली। खुद पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली।
आसपास के पुलिसकर्मी जब तक कुछ समझ पाते, महिला बुरी तरह जलने लगी। पुलिसकर्मी महिला को बचाने के लिए दौड़े, लेकिन आग इतनी तेज थी कि हिम्मत नहीं कर पाए। बमुश्किल पानी डालकर आग बुझाई। तब तक महिला काफी जल चुकी थी। आग बुझते ही महिला खुद को बचाने की गुहार लगाने लगी।
वह बार-बार अपने बच्चे की तरफ देख रही थी। पुलिस अपनी गाड़ी से महिला को लखनऊ ( Lucknow) सिविल अस्पताल ले गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद उसे KGMU रेफर कर दिया। महिला की हालत बेहद गंभीर है। उसका नाम अंजली जाटव पत्नी देशराज है।
महिला के पास से एक एप्लिकेशन मिली है। इसमें उसने उन्नाव के दरोगा राजेश यादव का नाम लिखा है। कहा है कि वह रिश्वत लेकर ससुराल वालों पर एक्शन नहीं ले रहा।
लखनऊ ( Lucknow) पुलिस के मुताबिक महिला का इलाज चल रहा है। महिला ने कुछ समय पहले दहेज प्रताड़ना का मुकदमा अपने पति व ससुरालीजनों पर दर्ज कराया था। मामले में पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। मामले की जांच की जा रही है।
महिला के पास से लाल रंग का एक बैग मिला है। उसमें सीएम योगी के नाम लिखी हुई एक एप्लिकेशन मिली। इसमें लिखा- ससुराल वालों ने उससे जो पैसा और मंगल सूत्र लूटा है। पुलिस उसको वापस नहीं दिला रही है। पुरवा थाने का दरोगा राजेश यादव रिश्वतखोर है। वह पति को बचा रहा है। कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उपमुख्यमंत्री से भी शिकायत की थी। पुलिस ने झूठ बोल दिया कि देशराज नहीं मिला, जबकि दरोगा राजेश यादव ने उसे छिपाकर रखा है। महिला ने दावा किया कि उसने खुद पति को दरोगा के आवास पर देखा है।
महिला ने एप्लिकेशन में यह भी लिखा कि शासन के आदेश पर पुलिस मुझे लेने के लिए लखनऊ आई। रास्ते भर धमकाया गया कि समझौता कर लो नहीं तो तुम्हें भी किसी फर्जी मामले में फंसाकर जेल भेज देंगे। पुलिस ने चेतावनी दी थी कि अगर सीएम के यहां गई तो जान से मरवा देंगे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?
