उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कन्नौज (Kannauj ) जिले में रिश्वत में पांच किलो आलू की मांग करना पुलिस चौकी प्रभारी को महंगा पड़ गया। मांग करने के दौरान हुई बातचीत का ऑडियो वायरल होने पर एसपी ने चौकी प्रभारी को निलंबित कर मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी है।
मामला कन्नौज (Kannauj ) जिले के सौरिख थाना के चपुन्ना-भावलपुर पुलिस चौकी का है। यहां तैनात प्रभारी एसआई रामकृपाल का मोबाइल में किसी से बात करने का एक ऑडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें वह पांच किलो आलू की मांग कर रहा है। फरियादी अपनी असमर्थता जताते हुए दो किलो ही आलू देने की बात कह रहा है।
इस पर चौकी प्रभारी की ओर से पहले तो नाराजगी जताई जा रही है, उसके बाद तीन किलो आलू देने को कहा, जिस पर फरियादी रजामंदी जता रहा है। हालांकि बाद में फिर वह दो किलो ही देने पर तैयार हुआ। इस पर चौकी प्रभारी किसी काम का हवाला देते हुए सुनाई पड़ रहे हैं।
एक मिनट 54 सेकंड की इस बातचीत का ऑडियो सामने आने पर पुलिस ने इसकी जांच करवाई। कन्नौज (Kannauj ) जिले के एसपी अमित कुमार आनंद ने बताया कि छिबरामऊ सीओ के माध्यम से मिली जांच रिपोर्ट के आधार पर चौकी प्रभारी रामकृपाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। इसकी जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
काम के बदले में रिश्वत के लिए पांच किलो आलू की मांग करने को लेकर अलग-अलग चर्चा है। इसे लेकर कहा जा रहा है कि यह सब्जी की डिमांड की जा रही है, या रुपये मांगने का कोई कोड इस्तेमाल किया जा रहा है। एसपी का कहना है कि यह जांच के बाद ही सामने आ सकेगा।
विभागीय सूत्रों की मानें तो रिश्वत मांगने में आलू शब्द कोडवर्ड की तरह इस्तेमाल किया गया है। इसका अनुमान इसी से लगाया जा सकता है कि ऑडियो में फरियादी बोल रहा है कि उसका काफी नुकसान हुआ है। हालत ये है कि फाइनेंस कम्पनी वाले छोटा हाथी (लोडर) खींच ले गए।
5 किलो आलू की अधिकतम कीमत 100-150 रुपए होगी। इतनी कम रकम के लिए कोई दरोगा इस तरह से फोन नहीं करेगा। फरियादी का पुलिस पता लगा रही है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?