बिहार (Bihar ) में जहानाबाद( Jehanabad )जिले के मखदुमपुर में ऐतिहासिक वाणावर पहाड़ी पर स्थित ‘बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर’ (Baba Siddheshwar Nath Temple) परिसर में भगदड़ मचने से 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि 35 घायल हैं। मृतकों में पांच महिलाएं, एक पुरुष और एक बच्चा शामिल है।
घटना रात करीब एक बजे की है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि चौथी सोमवारी पर ‘बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर’ (Baba Siddheshwar Nath Temple) में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी थी। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसकी वजह से भगदड़ मच गई, श्रद्धालु इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान दबने से एक-एक कर सात लोगों की मौत हो गई।
पुलिस ने सभी को मखदुमपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। घटना से मंदिर व अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई।मृतकों में सुशीला देवी, पूनम देवी, निशा कुमारी, निशा देवी राजू कुमार की पहचान हुई है। सभी मखदुमपुर के ही निवासी हैं। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है।
घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की काफी अधिक भीड़ थी। भीड़ में शामिल लोग ‘बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर’ (Baba Siddheshwar Nath Temple) में प्रवेश करने के लिए आपाधापी कर रहे थे, जिसे व्यवस्थित करने में पुलिसकर्मी जुटे थे। जब लोग व्यवस्थित नहीं हुए तो पुलिस कर्मियों ने लाठी चला दी। लाठीचार्ज होते ही भगदड़ मच गई और यह बड़ी घटना घट गई।
लोगों का कहना है कि यहां सुरक्षा में भी बड़ी चूक हुई है। प्रत्येक रविवार और सोमवार को यहां श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ होती है, लेकिन सुरक्षा के नाम पर मात्र तीन पुलिसकर्मी और एनसीसी की बटालियन होती है, जिस कारण भीड़ नियंत्रित नहीं हो पाती है।
घटना की जानकारी के बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव में जुट गई है। जहानाबाद डीएम अलंकृता पांडे ने बताया कि हम हालात पर नजर रख रहे हैं। अब स्थिति नियंत्रण में है।
#WATCH | Bihar: Divakar Kumar Vishwakarma, SHO Jehanabad says, “DM and SP visited the spot and they are taking stock of the situation…A total of seven people have died…We are meeting and inquiring the family members (of the people dead and injured)…We are trying to identify… https://t.co/yw6e4wzRiY pic.twitter.com/lYzaoSzVPH
— ANI (@ANI) August 12, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?