लखनऊ ( Lucknow) के गोमतीनगर स्थित नीलकंठ स्वीट्स ( Neelkanth Sweets) के मालिक व कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि यहां से खरीदे बूंदी के लड्डू खाने से लखनऊ जिला न्यायालय में तैनात अपर ज़िला एवं सत्र न्यायाधीश (एडीजे) कु. मंजुला सरकार, उनकी बहन व नौकरानी बीमार हो गई। एडीजे को तो अस्पताल में भर्ती होना पड़ा।
पुलिस से की शिकायत के मुताबिक गोमतीनगर विस्तार निवासी एडीजे मंजुला सरकार ने 31 जुलाई को शाम साढ़े विजयखंड स्थित नीलकंठ स्वीट्स ( Neelkanth Sweets) की दुकान से 250 ग्राम बूंदी के लड्डू और अन्य मिठाई खरीदी थी। घर पहुंचकर उन्होंने, उनकी बहन मधुलिका और नौकरानी अनीता ने लड्डू खाए। तीनों की तबियत बिगड़ गई।
पुलिस से की शिकायत के मुताबिक गोमतीनगर विस्तार निवासी एडीजे मंजुला सरकार ने 31 जुलाई को शाम साढ़े छह बजे विजयखंड स्थित नीलकंठ स्वीट्स ( Neelkanth Sweets) की दुकान से 250 ग्राम बूंदी के लड्डू, दो छोटे घेवर, अंदरसे, समोसे और पानी के बताशे खरीदे। घर पहुंचकर उन्होंने व उनकी बहन मधुलिका और नौकरानी अनीता ने लड्डू खाए।
आधे घंटे बाद तीनों के पेट में दर्द शुरू हो गया, जिसे इन्होंने नजरअंदाज कर दिया। एडीजे अगले दिन जिला न्यायालय पहुंचीं तो उन्हें सेहत ठीक नहीं लगी। तीन अगस्त को उनकी फिर से कोर्ट में तबीयत बिगड़ गई। लंच के बाद विश्राम कक्ष में वह अचानक बेहोश हो गईं। आनन-फानन उन्हें गोमतीनगर विस्तार के हेल्थ सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
डॉ. राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि उन्हें गेस्ट्रोएंटेरिक इन्फेक्शन हो गया है। तीन दिन अस्पताल में रहने के बाद भी उनका इलाज जारी है। इस पर अब तक 62 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं।एडीजे ने मंगलवार को गोमतीनगर थाने में नीलकंठ स्वीट्स ( Neelkanth Sweets) के मालिक व कर्मचारियों के खिलाफ केस दर्ज कराया। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि जल्द पूछताछ की जाएगी।
लखनऊ के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीम ने नीलकंठ स्वीट्स के प्रोडक्ट के सैंपल लिए हैं। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी जेपी सिंह के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने नीलकंठ स्वीट्स, गोमती नगर की मिठाइयों की जांच की।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?