पश्चिम बंगाल ( West Bengal) में राज्य सरकार द्वारा संचालित कोलकाता ( Kolkata ) के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में जूनियर डॉक्टर ( Junior Doctor ) के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। शव की ऑटोप्सी रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है। इसके अलावा रिपोर्ट में जूनियर डॉक्टर के शरीर के कई हिस्सों में चोटों के निशान मिले। रिपोर्ट के मुताबिक जूनियर डॉक्टर के साथ हत्या से पहले से मारपीट और सामूहिक दु्ष्कर्म की पुष्टि होती है।
बता दें कि कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश के बाद, सीबीआई पूरे मामले की जांच कर रही है। दिल्ली से एक विशेष मेडिकल और फोरेंसिक टीम भी कोलकाता भेजी गई है।
आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की पूर्व छात्रा डॉ. सुबर्णा गोस्वामी ने दावा किया कि उसके साथ कई लोगों ने एक अधिक बार दुष्कर्म किया। रिपोर्ट में जिक्र है कि जूनियर डॉक्टर ( Junior Doctor ) की मौत सुबह 3 बजे से 5 बजे के बीच हुई है। इसके अलावा डॉक्टर के निचले और ऊपरी होंठ, नाक, गाल और निचले जबड़े सहित कई बाहरी चोटें थीं। साथ ही सिर की हड्डी पर चोट और उसके अगले भाग पर खून जमा था। रिपोर्ट में कहा गया कि यौन उत्पीड़न के बाद पहले जूनियर डॉक्टर का गला घोंटा गया और हत्या कर दी गई।
वहीं जूनियर डॉक्टर ( Junior Doctor ) के परिजनों ने भी सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। कलकत्ता हाईकोर्ट में दायर याचिका में जूनियर डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि उसके दोनों कानों पर चोट के निशान थे। होंठ घायल थे। इससे साफ है कि हमले के दौरान उसका मुंह बंद कर दिया गया था। इसके अलावा जूनियर डॉक्टर की गर्दन पर काटने के निशान थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?