उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर ( ) जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। रक्षाबंधन मनाने घर जा रहे मजदूरों की पिकअप को बस ने टक्कर मार दी। हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई है, जबकि कई बच्चों समेत दस से ज्यादा मजदूर घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद की एक ब्रेड कंपनी में मजदूरी करने वाले करीब 25 से अधिक मजदूर पिकअप में गाजियाबाद से अलीगढ़ जनपद की तहसील अतरौली के गांव रायपुर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए जा रहे थे।
जैसे ही सलेमपुर थाने के पास पहुंचे तो यहां एक डग्गामार बस ने पिकअप को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। कुछ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि कई घायलों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
दस से ज्यादा घायलों का जिला अस्पताल और जेपी अस्पताल में इलाज चल रहा है। आठ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मरने वाले लोगों की संख्या में इजाफा हो सकता है। पुलिस जांच में जुटी है।मरने वालों में एक बच्चा, तीन महिलाएं और 4 पुरुष शामिल है।
स्थानीय लोगों ने बताया- दोनों वाहन बेहद तेज रफ्तार में थे। साइड देने के चक्कर में हादसा हुआ। घटना के आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची। इसके बाद एंबुलेंस पहुंची। बस वाले ने वाले जानबूझ कर गाड़ी ठोक दी।
बुलंदशहर ( ) के जिलाधिकारी चन्द्रप्रकाश सिंह और एसएसपी श्लोक कुमार ने जिला अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचकर घायलों का हाल जाना और डॉक्टरों को इलाज के निर्देश दिए। मरने वाले लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। जिलाधिकारी का कहना है कि मरने वाले और घायलों की लिस्टिंग की जा रही है। घायल मुनेश ने बताया कि सोमवार को रक्षाबंधन है। इसलिए सभी लोग त्योहार मनाने के लिए एक साथ गांव जा रहे थे।
Bulandshahr: A violent collision occurred between a private bus and a pickup truck. Rescue operations are underway, and victims are being hospitalized pic.twitter.com/PKh0bR6kAJ
— IANS (@ians_india) August 18, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?