भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) के महानिदेशक राकेश पाल का चेन्नई (Chennai) में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। उनको रविवार को गंभीर हालत में सरकारी अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। शाम करीब 7 बजे उनका निधन हो गया।
रक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) के महानिदेशक राकेश पाल रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ‘चेन्नई में तटरक्षक बल के एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। सीने में बेचैनी की शिकायत पर उन्हें रविवार दोपहर 2.30 बजे राजीव गांधी सामान्य अस्पताल (आरजीजीएच) में भर्ती कराया गया था। पाल के निधन की जानकारी मिलते ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह उन्हें श्रद्धांजलि देने अस्पताल पहुंचे।राकेश पाल के निधन पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दुख जताया। उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के साथ अस्पताल पहुंचकर कोस्ट गार्ड डीजी को श्रद्धांजलि दी।
राकेश पाल को जुलाई 2023 में भारतीय तटरक्षक बल (Indian Coast Guard) का 25वां महानिदेशक नियुक्त किया गया थाराकेश पाल मूलत: उत्तर प्रदेश के निवासी थे। साथ ही भारतीय नौसेना अकादमी के छात्र रहे और जनवरी 1989 में भारतीय तटरक्षक बल में शामिल हुए थे। उन्होंने भारतीय नौसेना स्कूल द्रोणाचार्य, कोच्चि में गनरी और हथियार प्रणाली में पेशेवर विशेषज्ञता हासिल की। इसके अलावा पाल ने ब्रिटेन से इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स फायर कंट्रोल सॉल्यूशन कोर्स भी किया। महानिदेशक राकेश पाल ने आईसीजी के पहले गनर होने की भी उपलब्धि हासिल की।
With profound grief, we inform demise of @IndiaCoastGuard DG Rakesh Pal, AVSM, PTM, TM, #DGICG, at Chennai. A dedicated leader and patriot, his service to the nation and #IndianCoastGuard will always be remembered. Our deepest condolences to his family. OM SHANTI
— Indian Coast Guard (@IndiaCoastGuard) August 18, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?