अमेरिका (America ) के टेक्सास प्रांत के ह्यूस्टन( Houston )में रविवार को भगवान हनुमान( Lord Hanuman ) की 90 फुट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया गया। भगवान हनुमान की इस प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा भी की गई। यह अमेरिका की तीसरी सबसे ऊंची प्रतिमा बताई जा रही है। भगवान राम और माता सीता को फिर से मिलाने में भगवान हनुमान की भूमिका को देखते हुए इस प्रतिमा को ‘स्टैच्यू ऑफ यूनियन’ का नाम दिया गया है।
टेक्सास के शुगर लैंड इलाके में स्थित मंदिर श्री अष्टलक्ष्मी मंदिर के परिसर में इस प्रतिमा को स्थापित किया गया है। भगवान हनुमान ( Lord Hanuman )की प्रतिमा को बनवाने और इसे मंदिर में स्थापित करने के पीछे चिन्नाजीयार स्वामी जी की दूरदृष्टि रही। स्टैच्यू ऑफ यूनियन की वेबसाइट के अनुसार, यह प्रतिमा अमेरिका की तीसरी सबसे ऊंची प्रतिमा है। भगवान हनुमान की शीर्ष 10 सबसे ऊंची प्रतिमाओं में से भी टेक्सास की प्रतिमा को एक बताया जा रहा है।
प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान हेलीकॉप्टर से भगवान की प्रतिमा पर पुष्पवर्षा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में हिंदू समुदाय के लोग मौजूद रहे। वेबसाइट के अनुसार, स्टैच्यू ऑफ यूनियन को आध्यात्म का केंद्र बनाने की कोशिश है, जहां मन को शांति और आत्माओं को निर्वाण की राह पर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिले। अमेरिका की हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन ने एक बयान में कहा कि ‘भगवान हनुमान, भगवान राम की सेवा के दौरान कई अतुल्यनीय क्षमताओं का प्रदर्शन करते हैं, जिनमें गति, शक्ति, साहस और बुद्धिमानी आदि शामिल हैं। दोनों के बीच की दोस्ती बहुत गहरी है और भगवान हनुमान( Lord Hanuman ), भगवान राम के प्रति गहरा समर्पण रखते हैं।’
SANATAN RISING 🔥
A 90 feet tall statue of Hanuman ji is made in Houston, Texas, USA.
This statue is named as Statue of Union.
Jai Shri Ram 🙌 pic.twitter.com/aVtElS4LrD
— Sunanda Roy 👑 (@SaffronSunanda) August 20, 2024
This is the “Third Tallest Statue” in the United States 🇺🇸.
A grand Pran Pratishtha ceremony was held in Houston, Texas, on Aug 18, where a 90 foot tall Hanuman statue was inaugurated.pic.twitter.com/Ng7W4CFewV
— Gems of Engineering (@gemsofbabus_) August 20, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?