भारतीय क्रिकेटर शिखर धवन (Shikhar Dhawan )ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहा। 37 साल के इस खिलाड़ी ने 2010 में भारत के लिए डेब्यू किया था। अपने 13 साल के करियर में वह 34 टेस्ट, 167 वनडे और 68 टी20 मैचों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
शिखर धवन (Shikhar Dhawan )ने 3 टी20 इंटरनेशनल में भारतीय टीम की कप्तानी की है। इस दौरान टीम इंडिया ने 1 मैच जीता है। साथ ही 2 में टीम को हार का सामना करना पड़ा है। इतना ही नहीं शिखर धवन ने 12 वनडे में भी भारतीय टीम की कमान संभाली है। धवन के नेतृत्व में टीम इंडिया ने 7 मैच जीते हैं। साथ ही 3 मैच में हार का सामना भी करना पड़ा है। 2 मैच बेनतीजा भी रहे हैं।
शिखर धवन (Shikhar Dhawan )के संन्यास के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन का सैलाब आ गया। टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने शिखर धवन को एक्स पर बधाई दी है। गंभीर ही नहीं युजवेंद्र चहल, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा, इरफान पठान, ऋषभ पंत, चेतेश्वर पुजारा, हर्ष भोगले, वसीम जाफर समेत कई प्लेयर ने धवन को बधाई दी है।
भारतीय टीम के उनके पूर्व साथी और वर्तमान मुख्य कोच गौतम गंभीर ने भी उन्हें संन्यास लेने पर बधाई दी। गंभीर ने लिखा,”शानदार करियर के लिए बधाई शिखर, मुझे पता है कि आप भविष्य में जो कुछ भी करेंगे उसके जरिए वही खुशी फैलाएंगे।
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पंड्या और श्रेयस अय्यर ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं। हार्दिक पंड्या ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा,”आपके लिए सिर्फ शुभकामनाएं शिखर पा. शानदार करियर के लिए बधाई।
श्रेयस ने धवन (Shikhar Dhawan )को टैग करते हुए लिखा,”बधाई हो शिखर पा. भविष्य में आपके साथ जो भी हो उसके लिए शुभकामनाएं। भारत के पूर्व महान स्पिनर और कोच अनिल कुंबले ने लिखा,”शानदार करियर के लिए बधाई, शिखर धवन, आपको अगले अध्याय के लिए शुभकामनाएं, आपका संन्यास का जीवन शुभ हो।”
संन्यास का एलान करते हुए धवन (Shikhar Dhawan )ने कहा, ‘नमस्कार दोस्तों! आज एक ऐसे मोड़ पर खड़ा हूं, जहां से मैं पीछे मुड़कर देखता हूं तो ढेरों यादें नजर आती हैं और जब आगे देखता हूं तो पूरी दुनिया। मेरी हमेशा से एक ही मंजिल थी इंडिया के खेलना और ऐसा हुआ भी। इसके लिए मैं कई लोगों का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा, मेरा परिवार, मेरे बचपन के कोच तारिक सिन्हा, मदन शर्मा, जिनके अंडर मैंने क्रिकेट सीखी। फिर मेरी टीम जिनके साथ मैं वर्षों तक खेला। एक नया परिवार मिला। नाम मिला। साथ मिला। ढेर सारा प्यार मिला। कहते हैं न कि कहानी में आगे बढ़ने के लिए पन्ने पलटने जरूरी है। बस, मैं भी ऐसा करने जा रहा हूं।
मैं अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास का एलान कर रहा हूं। अब जब मैं इस क्रिकेट यात्रा को अलविदा कह रहा हूं कि तो मेरे दिल में एक सुकून है कि मैं लंबे समय तक देश के लिए खेला। मैं बीसीसीआई और डीडीसीए को भी शुक्रिया कहना चाहूंगा कि उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया। मैं अपने फैंस का भी शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने मुझे बहुत प्यार दिया। मैं बस खुद से यही कहता हूं कि तुम इस बात से दुखी मत हो कि अब तुम देश के लिए नहीं खेलोगे, बल्कि इससे खुश हो कि तुम देश के लिए बहुत खेले।’
As I close this chapter of my cricketing journey, I carry with me countless memories and gratitude. Thank you for the love and support! Jai Hind! 🇮🇳 pic.twitter.com/QKxRH55Lgx
— Shikhar Dhawan (@SDhawan25) August 24, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?