उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के गाजियाबाद (Ghaziabad ) के धौलाना से बसपा के पूर्व विधायक असलम चौधरी(Aslam Chaudhary ) को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मसूरी थाना पुलिस ने आरोपित को एमपी एमएलए कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद उत्तराखंड के रुड़की से गिरफ्तार किया है।इनके खिलाफ जमीन कब्जाने और दो करोड़ रुपए रंगदारी के मामले में कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया था। मसूरी थाना पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी उत्तराखंड के रुड़की इलाके से की है। उन्हें सोमवार को स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।
तीन अक्टूबर 2023 को यामीन उर्फ राजा दीवान ने गाजियाबाद के थाना मसूरी में पूर्व विधायक असलम चौधरी(Aslam Chaudhary ), उनके पुत्र शाहनवाज, उमरी सहित करीब 20-25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। अदील यामीन के अनुसार, 6 जुलाई 2023 को शहनवाज कुछ लोगों के साथ उनकी पुश्तैनी जमीन में घुस आया और कब्जा करने लगा। सूचना पर अदील यामीन मौके पर पहुंचे। उन्होंने फोन करके पुलिस को बुलाया। पुलिस के आने पर शहनवाज अपने साथियों सहित वहां से भाग गया। अदील यामीन ने कहा, आरोपियों ने भागते वक्त उन्हें हत्या करके लाश नहर में फेंकने की धमकी भी दी थी।
पीड़ित परिवार के अनुसार, पूर्व विधायक का परिवार जमीन पर कब्जा या उसके बदले दो करोड़ रुपए की रंगदारी मांग रहा था। इस मामले में मसूरी थाना पुलिस ने तीन अक्टूबर 2023 की रात मुकदमा दर्ज कर जांच की। इसके बाद इस केस में चार्जशीट लगा दी गई। मामले की सुनवाई MP-MLA कोर्ट में चल रही थी। कोर्ट ने लगातार गैरहाजिरी पर असलम चौधरी का गैर जमानती वारंट जारी किया था। जिसके बाद मसूरी थाना पुलिस ने रविवार रात उन्हें उत्तराखंड के मसूरी से गिरफ्तार कर लिया है।
Masuri police in Ghaziabad have arrested former BSP MLA Aslam Chaudhary. He is accused of attempting to seize land worth millions through a fake agreement with his associates on September 7, 2022.
They allegedly demanded ₹2 crore from the landowner, Adil Raza, in exchange for… pic.twitter.com/onL9x72IFk
— IANS (@ians_india) August 25, 2024
https://platform.twitter.com/widgets.js


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?