X पर पोस्ट वायरल होने के एक दिन बाद सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ ‘बनकर’ स्कैमर (Scammer )के पैसे मांगने के मामले में एक सोशल मीडिया हैंडल के खिलाफ दिल्ली पुलिस की साइबर इकाई में शिकायत दर्ज की गई है।
माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर वायरल हुए पोस्ट के स्क्रीनशॉट के अनुसार खुद को सीजेआई चंद्रचूड़ बताने वाला स्कैमर (Scammer ) कनॉट प्लेस (सीपी) में फंसा हुआ था। स्कैमर ने कहा कि उसे (सीजेआई) सुप्रीम कोर्ट में एक महत्वपूर्ण कॉलेजियम बैठक में भाग लेने के लिए जाने के वास्ते तत्काल 500 रुपये की आवश्यकता है।
शिकायत के मुताबिक स्कैमर (Scammer ) ने कहा- नमस्कार, मैं सीजेआई हूं और हमारी कॉलेजियम की एक जरूरी बैठक है। मैं कनॉट प्लेस में फंस गया हूं। क्या आप मुझे कैब के लिए 500 रुपये भेज सकते हैं? अदालत पहुंचने के बाद मैं पैसे वापस कर दूंगा।इसके बाद शीर्ष अदालत के अधिकारियों ने वायरल पोस्ट पर ध्यान दिया और दिल्ली पुलिस की साइबर शाखा में प्राथमिकी दर्ज कराई।
धोखाधड़ी की घटना के जवाब में, सुप्रीम कोर्ट ने मुख्य न्यायाधीश डी. वाई. चंद्रचूड़ के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए 27 अगस्त को साइबर अपराध प्रकोष्ठ में एक औपचारिक शिकायत दर्ज की है। साइबर क्राइम सेल अब इस स्कैमर (Scammer ) के पीछे के अपराधी की पहचान करने और उसे पकड़ने के लिए मामले की जांच कर रहा है।
भारत में इस साल तेजी से साइबर फ्रॉड के मामले बढ़े हैं, मई 2024 में इंडियन साइबर क्राइम कोऑर्डिनेशन सेंटर (I4C) की ताजा रिपोर्ट सामने आई थी। इसमें कहा गया था कि साल के पहले 4 महीने में सैकड़ों करोड़ रुपये की ठगी की गई है। सबसे ज्यादा ठगी के मामले ऑनलाइन ट्रेडिंग के नाम पर की गई है, इसमें बताया गया था कि भारत में हर रोज 7 हजार से ज्यादा साइबर क्राइम की रिपोर्ट दर्ज की जा रही हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल के शुरुआती 4 महीनों में 4.70 लाख साइबर फ्रॉड की शिकायतें दर्ज कराई गई हैं।
🚨 A complaint was filed with the Delhi Police’s cyber unit against a social media account for impersonating CJI D Y Chandrachud, to seek money from an X user. Complaint was filed after a post went viral on X. pic.twitter.com/cIHupMoVaG
— indianBYTES (@indianbytes) August 28, 2024


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?