ब्रिटेन ( Britain ) के ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (Oxford University) में नामांकित एक भारतीय छात्रा ने प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय पर नस्ली पूर्वाग्रह, उत्पीड़न और अन्याय का आरोप लगाया है। तमिलनाडु के मदुरै की रहने वाली लक्ष्मी बालाकृष्णन को विश्वविद्यालय द्वारा स्थापित ‘अपील और शिकायत तंत्र’ से न्याय नहीं मिलने पर उन्होंने अब इसे लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू की है।
तमिलनाडु ( Tamil Nadu ) की लक्ष्मी बालाकृष्णन का आरोप है कि विश्वविद्यालय में की गई अपीलों और शिकायतों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई। लक्ष्मी ने ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय (Oxford University) की तरफ से पीएडी थीसिस रोकने पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। खबरों के मुताबिक छात्रा ने नौकरी की उम्मीदें धूमिल होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि दो श्वेत छात्रों को मंजूरी देने का फैसला नस्लीय पूर्वाग्रह से प्रेरित है। गौरतलब है कि लगभग एक साल पहले, सितंबर 2023 में भी तत्कालीन छात्र संघ अध्यक्ष रश्मि सामंत ने भी नस्ली बर्ताव के अनुभव साझा किए थे।
लक्ष्मी बालाकृष्णन ने कहा, वह अंग्रेजी संकाय में शेक्सपियर पर पीएचडी करने के लिए अक्तूबर 2018 में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय(Oxford University) आई थी। नवंबर, 2021 में एक आंतरिक मूल्यांकन प्रक्रिया (जिसे शोध के चौथे वर्ष में स्थिति की पुष्टि के रूप में जाना जाता है) में मूल्यांकनकर्ताओं ने यह तर्क देकर मुझे असफल करार दिया कि शेक्सपियर के पास डॉक्टरेट स्तर के अध्ययन की गुंजाइश नहीं है। लक्ष्मी का आरोप है कि विश्वविद्यालय का फैसला ‘अनुबंध का उल्लंघन’ है। उन्होंने कहा, आवेदन के वक्त ही वे स्पष्ट कर चुकी थीं कि पीएचडी थीसिस शेक्सपियर पर होगी। बकौल लक्ष्मी, विवि के आपत्तिजनक फैसले के खिलाफ अपीलों-शिकायतों की प्रक्रिया का पालन करने के बावजूद उन्हें निराशा ही हाथ लगी। बाध्य होकर उन्हें कानूनी कार्रवाई शुरू करनी पड़ी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?