कानपुर के बाद अब राजस्थान ( Rajasthan ) के अजमेर ( Ajmer ) जिले में ट्रेन को डिरेल करने की साजिश सामने आई है। अजमेर में सराधना और बांगड़ ग्राम रेलवे स्टेशन के बीच 2 स्थानों पर बदमाशों ने सीमेंट के 70 किलो वजनी ब्लॉक रख दिए। गनीमत रही कि ट्रेन का इंजन सीमेंट ब्लॉक को तोड़ते हुए आगे निकल गया और कोई हादसा नहीं हुआ। आपको बता दें कि राजस्थान में ट्रेन को बेपटरी करने की यह साजिश तीसरी बार अंजाम दी गई है।
जानकारी के अनुसार मामला अजमेर ( Ajmer ) जिले में रविवार रात का है जब फुलेरा से अहमदाबाद मार्ग मालगाड़ी फुलेरा से अहमदाबाद जा रही थी।फुलेरा से अहमदाबाद जा रही मालगाड़ी इन पत्थरों से टकरा भी गई थी, लेकिन वो इसे तोड़ते हुए आगे बढ़ गई। इसके बाद रेल ड्राइवर के इसकी जानकारी आरपीएफ को दी, जिन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर ट्रैक का निरीक्षण किया।
इस मामले में मांगलियावास थाना पुलिस में रिपोर्ट दी गई है, जिस पर पुलिस जांच में जुट गई है। रिपोर्ट डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉर्पोरेशन (डीएफसीसी) कर्मचारी रवि बुंदेला और विश्वजीत दास ने दर्ज करवाई है।
रिपोर्ट के अनुसार 8 सितंबर की रात 10:36 बजे सूचना मिली कि ट्रैक पर सीमेंट का ब्लॉक रखा हुआ है। मौके पर पहुंचे तो पाया कि वह टूटकर गिरा हुआ है। एक किमी आगे एक और ब्लॉक टूटकर साइड में रखा हुआ था। ये दोनों ब्लॉक अलग-अलग जगह पर रखे हुए थे। इसके बाद डीएफसीसी और रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) ने मिलकर सराधना से बांगड़ ग्राम स्टेशन तक पेट्रोलिंग की, इस दौरान स्थिति सामान्य पाई गई।
जानकारी ने अनुसार रविवार की रात को 10:36 बजे बांगड़ ग्राम स्टेशन अधीक्षक ने मामले की सूचना दी, इसके बाद ट्रैक जांचा गया। एक किमी के दायरे में आमने-सामने की लाइन में 2 जगहों पर ब्लॉक पाए गए, जो इंजन के टकराने से टूट गए थे। सराधना से बांगड़ ग्राम तक स्टाफ ने पेट्रोलिंग की। ब्लॉक टकराने के अलावा सब कुछ सामान्य था। मामले में मांगलियावास थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है, जिसके बाद पुलिस ने रेलवे ट्रैक का दौरा किया और जांच की। फिलहाल अजमेर ( Ajmer ) पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
राजस्थान में ट्रेन को बेपटरी करने की यह साजिश तीसरी बार अंजाम दी गई है। इससे पहले 28 अगस्त को बारां के छबड़ा में ट्रैक पर बाइक का स्क्रैप मिला था। वहीं, 23 अगस्त को पाली में अहमदाबाद-जोधपुर वंदे भारत ट्रैक पर रखे सीमेंट ब्लॉक से टकरा गई थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?