उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले के शिकोहाबाद( Shikohabad ) में सोमवार देर रात अवैध पटाखा गोदाम में अचानक आग लग गई। तेज धमाके के साथ विस्फोट हुआ। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आसपास के इलाकों में खिड़की-दरवाजे टूट गए और दीवारों में दरारें तक पड़ गईं। गोदाम में रहने वाले चौकीदार की पत्नी मीरा देवी, 20 वर्षीय अमन, 18 वर्षीय गौतम और तीन वर्ष की इच्छा की मौत हो गई। एक दर्जन लोग घायल हैं। आधा दर्जन घायलों को अस्पताल भेजा गया है। मलबे से 11 लोगों को बाहर निकाला गया।
घटना शिकोहाबाद( Shikohabad ) कोतवाली क्षेत्र के नौशहरा की है। रात करीब 10.30 बजे करीब नेशनल हाईवे पर नौशहरा में एक मकान के अंदर रखे हुए पटाखों में अचानक आग लग गई। पटाखों में आग लगने से तेज विस्फोट हुआ और तेज धमाके की आवाज के साथ ही आसपास के मकानों की दीवारें गिर गईं। कई मकानों में दीवार में दरार आ गईं।
शिकोहाबाद( Shikohabad ) में कानपुर हाईवे किनारे स्थित नौशेहरा गांव में भूरे खां ने चंद्रपाल कुशवाहा का घर किराए पर लेकर पटाखे का गोदाम बना रखा था। रात में एक चौकीदार और उसकी पत्नी मीरा देवी रहती थी। सोमवार रात 10 बजे अचानक गोदाम में धमाका हुआ। धमाके की गूंज 15 किमी तक क्षेत्र में सुनाई दी।
धमाके से गोदाम के आसपास के एक दर्जन घर ढह गए तो कई घरों में दरारें पड़ गईं। धमाके के वक्त अधिकांश लोग घरों में सोए हुए थे। मरने वालों की पहचान मीरा देवी (45) पत्नी महेश निवासी नौशहेरा, गौतम कुशवाहा (16) पुत्र जगदीश निवासी नौशहेरा, अमन (17) कुशवाह पुत्र महेश निवासी नौशहेरा , इच्छा (4) पुत्री धर्मेन्द्र सिंह निवासी नौशहेरा, अभिनय पुत्र धर्मेन्द्र सिंह निवासी नौशहेरा के रूप में हुई है।
मौके पर जेसीबी मंगा कर मलबे को हटाने का काम शुरू हुआ तो एक के बाद एक कर 5 शव बाहर निकाले गए, जबकि मलबे में दबे घायलों को जिला अस्पताल भिजवाया गया। रात से ही मलबा को हटाकर सर्च अभियान अभी भी जारी है। आईजी दीपक कुमार, डीएमएस रमेश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित ने भी घटनास्थल का मौका मुआयना किया।



सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?