प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) 11 सितंबर को सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) के चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ के घर गणेश पूजन में शामिल हुए थे। इस पर विपक्ष के नेताओं ने सवाल उठाया था। प्रधानमंत्री ने मंगलवार को अपने 74वें जन्मदिन पर भुवनेश्वर में इसका जवाब दिया।
प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने कहा- ‘गणेश पूजन में गया तो कांग्रेस के इकोसिस्टम के लोग भड़क उठे। बांटों और राज करो की नीति पर चलने वाले अंग्रेजों को गणेश उत्सव खटकता था। आज समाज को बांटने और तोड़ने में लगे सत्ता के भूखे लोगों को गणेश पूजा से परेशानी हो रही है।’
प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi ) ने कहा, “अंग्रेजों के समय में भी लोगों को गणेश उत्सव से दिक्कत थी, वही आज भी देखने को मिल रही है।’आज भी जो लोग समाज को बांटना चाहते हैं, उन्हें गणेश उत्सव से दिक्कत है।’कांग्रेस और उसका तंत्र इसलिए हताश है क्योंकि मैंने गणेश पूजा में हिस्सा लिया. कर्नाटक में इन लोगों ने गणेश की मूर्ति को सलाखों के पीछे डाल दिया और यह नफरत देश के लिए खतरनाक है।’
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने जन्मदिन पर अपनी मां को भी याद किया। उन्होंने कहा, ‘आज आदिवासी परिवार के पीएम आवास पर गया था। हर साल जन्मदिन पर मां से आशीर्वाद लेने जाता था, वो मुझे गुड़ खिलाती थीं। आज मां नहीं हैं, लेकिन इस बार एक आदिवासी मां ने मुझे खीर खिलाई।’
प्रधानमंत्री सुबह 11 बजे भुवनेश्वर पहुंचे। यहां राज्यपाल रघुवर दास और मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने भुवनेश्वर में सुभद्रा योजना शुरू की। साथ ही 800 करोड़ रुपए के विभिन्न प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन और शिलान्यास किया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?