आगरा के डॉ भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय (Dr. B R Ambedkar University ) शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ के अध्यक्ष पद पर एक बार फिर अखिलेश चौधरी (Akhilesh Chaudhary )ने जीत हासिल की। जुबली हॉल में सुबह मतदान के बाद शाम को नतीजे घोषित किए गए। इसके बाद ढोल नगाड़ों के साथ विजयी प्रत्याशियों ने जश्न मनाया।अध्यक्ष पद पर अखिलेश चौधरी ने अनिल कुमार श्रीवास्तव को 53 वोट से हराया।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय शिक्षणेत्तर कर्मचारी संघ आगरा के चुनाव में अध्यक्ष पद पर अखिलेश चौधरी (Akhilesh Chaudhary )लगातार आठवीं बार निर्वाचित घोषित हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिबंध अनिल कुमार श्रीवास्तव को पराजित कर अध्यक्ष का पद हासिल किया। अखिलेश चौधरी को 179 वोट अनिल श्रीवास्तव को 126 वोट तथा नवीन अग्रवाल को 69 वोट मिले तथा चौथे प्रत्याशी बृज किशोर को मात्र तीन वोट से संतोष करना पड़ा।
महामंत्री पद पर अरविंद गुप्ता को 123 मत प्राप्त हुए तथा उन्हें विजयी घोषित किया गया, शिव गोविंद भदोरिया को 120 वोट तथा बृजेश कुमार वर्मा को 49 वोट व संजय चौहान को 75 वोट प्राप्त हुए।
उपाध्यक्ष पद पर निखिल शर्मा को 132 मत प्राप्त हुए, उन्हें विजय घोषित किया गया। दूसरे नंबर पर सुमित कुमार चौधरी जिन्हें 123, आशु सिंह को 56 तथा सतीश मौर्य को 47 वोट मिले। सह मंत्री के पद पर कुलदीप यादव को 140 मत प्राप्त हुए उन्हें विजई घोषित किया गया। कालीचरण शर्मा को 65, डॉ नीलम शर्मा को 49 , सौरभ कुमार शर्मा को 71 तथा ममता शर्मा को 41 मत प्राप्त हुए। कोषाध्यक्ष के पद पर रोहित शर्मा को 197 मत प्राप्त हुए तथा उन्हें विजई घोषित किया गया। मलखान सिंह को 73, शशांक सिंह को 66 मत प्राप्त हुए।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?